HomeHimachalSirmaurDC सिरमौर के निर्देश : सड़क हादसों की रोकथाम को लेकर रात्रि...

DC सिरमौर के निर्देश : सड़क हादसों की रोकथाम को लेकर रात्रि में लगाए जाएं नाके, बढ़ाई जाए गश्त

बैठक में एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 2025 के दौरान 4 माह में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। उन्होंने बताया कि जिला के सीमावर्ती क्षेत्र की सड़कों में निगरानी रखने के लिए CCTV लगाए गए हैं।

नाहन : DC सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिला में सड़क हादसों की रोकथाम को लेकर संबंधित विभागों को उचित दिशा निर्देश जारी किए।

शनिवार को लोक निर्माण विभाग, परिवहन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, राष्ट्रीय उच्च मार्ग, मोर्थ और रोड़ सेफ्टी क्लब नाहन के साथ जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी ने जिला में हुई सड़क दुर्घटनाओं, ड्रंक एंड ड्राइव, ओवर स्पीड के साथ-साथ सिरमौर के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए।

डीसी ने रोड सेफ्टी पॉलिसी और नियमों को जनहित में गंभीरतापूर्वक लागू करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सीट बेल्ट, ड्रंक एंड ड्राइव और हेलमेट संबंधी यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस को विशेष ध्यान देना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  नाहन में जिलास्तरीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप का आगाज, DC ने किया शुभारंभ, पहले दिन इन्होंने जीते मैच

डीसी ने पुलिस विभाग को सड़क हादसों को कम करने के लिए रात्रि के समय नाके और गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर जागरूकता शिविरों का भी आयोजन किया जाए।

बैठक में एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 2025 के दौरान 4 माह में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। उन्होंने बताया कि जिला के सीमावर्ती क्षेत्र की सड़कों में निगरानी रखने के लिए CCTV लगाए गए हैं।

सभी पुलिस थानों में सड़क सुरक्षा क्लब का गठन किया गया है। स्कूलों में भी रोड़ सेफ्टी क्लब गठित किए गए हैं। बैठक में अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग आलोक जनवेजा ने मद क्रमवार प्रस्तुत किए।

ये भी पढ़ें:  सपने वो नहीं जो इंसान सोते वक्त देखे, सपने वो हैं जो सोने न दें: डा. राजीव तुली

बैठक में एडीएम सिरमौर एलआर वर्मा, आरटीओ सोना चंदेल, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण सूर्यकांत, अधिशासी अभियंता मोर्थ दिनेश चंद, सड़क सुरक्षा क्लब नाहन के अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर मौजूद रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More