HomeCrimeपांवटा साहिब में स्मैक के साथ धरा एक शख्स, गुप्त सूचना पर...

पांवटा साहिब में स्मैक के साथ धरा एक शख्स, गुप्त सूचना पर माजरा पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलने पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाकेबंदी की और व्यक्ति को तलाशी के लिए रोका। तलाशी पर उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में केस दर्ज कर लिया गया है।

पांवटा साहिब: जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने एक व्यक्ति को 10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने ND&PS एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना माजरा की टीम गुप्त सूचनाएं एकत्र करने के लिए इलाके में गश्त पर मौजूद थी। इस बीच टीम जब मिश्रवाला पहुंची तो सूचना मिली कि असलम खान पुत्र खान मोहम्मद निवासी गांव क्यारदा, डाकघर मिश्रवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर मादक पदार्थ बेचने का धंधा करता है और वह अभी नहर रोड़ से जोहड़ों की ओर से एक कैरी बैग में नशे का सामान लेकर पैदल जगतपुर की ओर आ रहा है।

ये भी पढ़ें:  ऐतिहासिक रिज पर पूर्व CM स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण की तैयारियां, सीएम ने की समीक्षा

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इस सूचना पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाकेबंदी की और व्यक्ति को तलाशी के लिए रोका। तलाशी पर उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में केस दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ये स्मैक कहां से लाया था और किसे बेचने जा रहा था। सिरमौर पुलिस की नशा माफियाओं की धरपकड़ के लिए कार्रवाई लगातार जारी है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 1000 पर 923 महिलाएं, CMO ने बैठक में दिए सख्त निगरानी के निर्देश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More