HomeHimachalSirmaurउपमुख्यमंत्री ने शिलाई में 7.50 करोड़ की विभिन्न योजनाओं के किए शिलान्यास...

उपमुख्यमंत्री ने शिलाई में 7.50 करोड़ की विभिन्न योजनाओं के किए शिलान्यास और लोकार्पण

उपमुख्यमंत्री ने शिलाई में बस अड्डा बनाने के लिए भूमि चयन करने के निर्देश दिए, ताकि शिलाई में बस अड्डे का निर्माण किया जा सके। उन्होंने शिलाई से शिमला, शिलाई से हरिद्वार व शिलाई से चंडीगढ़ और अन्य लोकल रूटों पर बस चलाने का आश्वासन दिया।

शिलाई : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जिला सिरमौर के एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दौरान रविवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के टिंबी में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी उनके साथ शामिल रहे।

उपमुख्यमंत्री ने उद्योग मंत्री की उपस्थिति में 90 लाख से निर्मित कालची चियाली उठाऊ पेयजल योजना व रावमापा टिम्बी में पुस्तकालय का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने 5 करोड़ 17 लाख की उठाऊ पेयजल योजना थौन्था जाखल के विस्तार की आधारशिला और 1 करोड़ 11 लाख की लागत से टिंबी में जलशक्ति विभाग के निरीक्षण कुटीर का शिलान्यास किया।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिलाई विधानसभा का नेतृत्व कर रहे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान द्वारा उनके विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों एवं उनके सशक्त नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र की जनता ने हर्षवर्धन चौहान को छह बार विधायक चुनकर विधानसभा में भेजा है। क्षेत्रवासियों का विश्वास उनके साथ है। उद्योग मंत्री की कर्तव्य निष्ठा से क्षेत्र में अभूतपूर्ण विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने डॉ. यशवंत सिंह परमार और वीरभद्र सिंह द्वारा राज्य के विकास के लिए किए गए कार्यों को भी याद किया।

ये भी पढ़ें:  औचक निरीक्षण : 50 फीसदी से कम परिणाम आने पर शिक्षकों से जवाब तलब, सिरमौर के 3 स्कूलों में पहुंचे शिक्षा उपनिदेशक उच्च

उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर में जल आपूर्ति के लिए करोड़ों की योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एशियन डेवलपमेंट बैंक के तहत 18 करोड़ की जल आपूर्ति योजना को जल्द पूर्ण किया जाए। उन्होंने क्षेत्र में आवश्यक स्थानों में पाइप लाइन बिछाने के कार्यों को तत्काल पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने टिंबी में जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह का कार्य जल्द पूर्ण करने को कहा। उन्होंने शिलाई में बस अड्डा बनाने के लिए भूमि चयन करने के निर्देश भी दिए, ताकि शिलाई में बस अड्डे का निर्माण किया जा सके। उपमुख्यमंत्री ने शिलाई से शिमला, शिलाई से हरिद्वार व शिलाई से चंडीगढ़ और अन्य लोकल रूटों पर बस चलाने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू पहुंचे थे सिरमौर, जानिए क्या रही दौरे की वजह

इन मौके पर उद्योग मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उपमुख्यमंत्री की छवि कर्मठ व्यक्तित्व के रूप में जानी जाती है, प्रदेश सरकार को बनाने में मुकेश अग्निहोत्री का बहुमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री के समक्ष उनके विभागों से संबंधित लोगों की विभिन्न मांगें रखीं और इनको जल्द पूरा करने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि टिंबी 10 पंचायतों का केंद्र बिंदु पड़ता है। यहां विश्राम गृह की अति आवश्यकता थी, जिसके मद्देनजर भूमि आवंटित होने के उपरांत 25 लाख की लागत से रोड और अन्य कार्य किए गए। उन्होंने कहा कि जल्द ही विश्राम गृह भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जाएगा।

इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री ने पश्मी में चालदा महासू महाराज के मंदिर में शीश नवाया। उद्योग मंत्री और क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लोग भाग्यशाली हैं जो महासू चालदा महाराज एक वर्ष के लिए पश्मी में विराजमान हुए और क्षेत्रवासियों को अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने पश्मी में पानी की स्कीम के लिए 15 लाख और सराय के निर्माण के लिए 10 लाख देने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें:  नाहन शहर समेत इन ग्रामीण इलाकों में इस दिन बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति

इस अवसर पर एडीएम एलआर वर्मा, एएसपी योगेश रोल्टा, एसडीएम शिलाई जसपाल, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग राजीव महाजन, बीएमओ अजय देवल, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, आरटीओ सोना चंदेल, निदेशक एसआईडीसी रमेश देसाईक, जेलदार दिनेश तोमर, बीडीसी सदस्य रमेश नेगी, ओएसडी अत्तर राणा, रंजीत नेगी, मस्त राम पराशर, हरि राम शास्त्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More