HomeHimachalसिक्कों से तोलकर विनय का सम्मान, नई पंचायत बनने पर अभिनंदन समारोह...

सिक्कों से तोलकर विनय का सम्मान, नई पंचायत बनने पर अभिनंदन समारोह में ग्रामीणों ने जताया विधायक का आभार VIDEO

इस दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और श्री रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार का ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से सिक्कों से तोलकर सम्मान किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी

श्री रेणुकाजी : सिरमौर जिला के श्री रेणुकाजी विस क्षेत्र की नई ग्राम पंचायत कुफर केंथु के गठन पर क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा आभार एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और श्री रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार का ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से सिक्कों से तोलकर सम्मान किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए विनय कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत कुफर केंथु का गठन क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे अब सरकार ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के विशेष प्रयासों से पूरा किया है। उन्होंने कहा कि नई पंचायत बनने से क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और स्थानीय लोगों को प्रशासनिक सुविधाएं अपने नजदीक ही उपलब्ध होंगी।

ये भी पढ़ें:  आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती के लिए हो जाइए तैयार, यहां 14 और 15 जनवरी को साक्षात्कार

उन्होंने कहा कि पंचायत के गठन से सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास में तेजी आएगी और लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी आसानी से मिल सकेगा। इसी खुशी और कृतज्ञता को व्यक्त करने के लिए ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से यह आभार एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। ग्रामीणों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहेगा।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में किरायेदार के ठिकाने पर SIU की रेड, राजस्थान के शख्स से पकड़ी 174 ग्राम अफीम

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, पूर्व पीसीसी सदस्य यशपाल चौहान, अशोक चौहान, नौहराधार जोन अध्यक्ष स्वर्ण सिंह नेगी, महल जोन अध्यक्ष अनिल शर्मा, युवा कांग्रेस नेता ओपी ठाकुर, जयगोपाल शर्मा, पूर्व प्रधान वीरेंद्र ठाकुर, भवाई पंचायत के पूर्व प्रधान वीरेंद्र ठाकुर, एससी सेल के अध्यक्ष हीरा सिंह, विजय ठाकुर, मनोज सूर्या, देव चौहान, विप्तानंद, हरदेव राणा सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता और सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  नहीं चलेगा घटिया सड़क निर्माण, राजगढ़ के इस रोड़ की रि-टारिंग की गुणवत्ता जांचेगी कमेटी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More