HomeHimachalSirmaurकालाअंब-नाहन रोड पर डिटेक्शन टीम की दबिश, स्कूटी रोकी तो डिक्की से...

कालाअंब-नाहन रोड पर डिटेक्शन टीम की दबिश, स्कूटी रोकी तो डिक्की से निकला ‘चिट्टा’, दो युवक दबोचे

कालाअंब-नाहन मुख्य सड़क पर सिरमौर पुलिस की डिटेक्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

नाहन : कालाअंब-नाहन मुख्य सड़क पर सिरमौर पुलिस की डिटेक्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार डिटेक्शन टीम गश्त पर थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि दो युवक स्कूटी पर कालाअंब से नाहन की तरफ मादक पदार्थ की खेप लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कंगनीवाला नेचर पार्क के समीप स्कूटी को रोककर तलाशी ली, जिसमें डिक्की से 6.68 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान भानु गर्ग और अभिमन्यु ठाकुर के रूप में हुई है, जो नाहन के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ पुलिस थाना नाहन में धारा 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  नशे के खिलाफ बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 26.516 किलोग्राम भुक्की के साथ दो गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी यह चिट्टा/हेरोइन कहां से लेकर आए थे और इसे कहां सप्लाई करने की योजना थी। मामले में संभावित नेटवर्क और अन्य लोगों की संलिप्तता को लेकर भी गहन जांच की जा रही है।

Aapki Baat News Network
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More