HomeCrimeनशे के खिलाफ बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 26.516 किलोग्राम भुक्की के...

नशे के खिलाफ बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 26.516 किलोग्राम भुक्की के साथ दो गिरफ्तार

बद्दी : हिमाचल प्रदेश की बद्दी पुलिस ने नशे पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस के स्पेशल सेल ने दो आरोपियों से भुक्की की बड़ी खेप बरामद की है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने पुलिस थाना नालागढ़ के तहत गांव राजपुरा में सड़क के किनारे बाबा नाहर सिंह मंदिर के समीप दबिश दी, जहां ट्रक नंबर एचपी 12G-8870 की तलाशी ली गई.

छानबीन के दौरान पुलिस ने ट्रक से 26.516 किलोग्राम भुक्की (चुरापोस्त) बरामद की. इस पर पुलिस ने राम सिंह (45) पुत्र बाल कृष्ण निवासी वीपीओ राजपुरा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन और कृष्ण (22) पुत्र हरजिंदर लाल निवासी वीपीओ कादिंया, तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें:  सोलन पुलिस की सराहनीय मुहिम : नशे के खिलाफ शिक्षण संस्थानों में अवेयरनेस कैंपेन

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा. मामले में जांच जारी है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More