HomeHimachalSirmaur70 लाख से चकाचक हुई दोसड़का-जमटा सड़क, श्री रेणुकाजी तीर्थ को जोड़ने...

70 लाख से चकाचक हुई दोसड़का-जमटा सड़क, श्री रेणुकाजी तीर्थ को जोड़ने वाली रोड़ पर सफर हुआ मजेदार

5 किलोमीटर सड़क पर टारिंग का कार्य पूरा हो चुका है। इस पर एएमपी फंड से बजट खर्च किया गया है।

नाहन: प्रसिद्ध धार्मिक स्थली एवं पर्यटन नगरी श्री रेणुकाजी को जोड़ने वाली दोसड़का-जमटा-ददाहू सड़क पर सफर अब और भी मजेदार हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने दो सड़का से जमटा के समीप पेट्रोल पंप तक 5 किलोमीटर सड़क पर 70 लाख रुपये की राशि एएमपी फंड से खर्च की है। इस बजट से सड़क पर टारिंग कार्य किया गया है। लिहाजा, सड़क अब चकाचक हो गई है।

बता दें कि नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर स्थित दोसड़का (नाहन से 9 किलोमीटर दूर) से जमटा की दूरी 4 किलोमीटर है। यहां से श्री रेणुकाजी तीर्थ स्थल 23 किलोमीटर दूर है। हालांकि, दोसड़का से जमटा की ओर सड़क की हालत पहले भी ज्यादा खराब नहीं थी, लेकिन बीच-बीच में सड़क पर लगाए गए मोटे पैच से वाहन चालकों को थोड़ी दिक्कतें जरूर होती थीं। अब 5 किलोमीटर सड़क पर टारिंग कार्य होने से ये सफर बेहतर हो गया है। जमटा से आगे श्री रेणुकाजी के लिए सड़क की हालत फिलहाल सही है।

ये भी पढ़ें:  देख लो... चालान से बचने के लिए नहीं चलेंगे ये अनसेफ हेलमेट, पुलिस ने उतरवाए, नाहन में कार्रवाई

बता दें कि ये काफी व्यस्तम सड़क है। बाहरी राज्यों से पहुंचने वाले पर्यटक इसी सड़क से होते हुए श्री रेणुकाजी तीर्थ के साथ साथ संगड़ाह, हरिपुरधार और नौहराधार समेत जिले के अन्य ऊपरी इलाकों की ओर रुख करते हैं। इसके अलावा भारी संख्या में श्रद्धालु भी यहां पहुंचते हैं। यही नहीं रोजाना इस सड़क से हजारों वाहनों की नाहन से श्री रेणुकाजी और ऊपरी क्षेत्रों से जिला मुख्यालय की ओर आवाजाही रहती है। ये सड़क अभी एमडीआर में शामिल है।

उधर, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ दलीप चौहान ने बताया कि 5 किलोमीटर सड़क पर टारिंग का कार्य पूरा हो चुका है। इस पर एएमपी फंड से बजट खर्च किया गया है। उन्होंने बताया कि बाकी सड़क यानी जमटा से श्री रेणुकाजी तक सड़क की हालत सही है। सेहात के आगे खराब सड़क का पैच भी टारिंग से ठीक कर दिया है।

ये भी पढ़ें:  सरकार, हम बच्चों के भविष्य की भी थोड़ी सुध लो, आखिर क्यों हो रहा ऐसा !
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More