होमSportsहिमाचल की इस बेटी ने खेल जगत में बढ़ाया मान, दिल्ली में...

हिमाचल की इस बेटी ने खेल जगत में बढ़ाया मान, दिल्ली में मिला बड़ा सम्मान

ललिता शिलाई विधानसभा क्षेत्र के बेला गांव की रहने वाली हैं. पिता बृजलाल ठाकुर की सुपुत्री ललिता ने कबड्डी खेल की शुरुआत 2008 साईं स्पोर्ट्स हॉस्टल धर्मशाला से की, जहां उन्होंने अपने कौशल को निखारा और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई.

नाहन : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी ललिता ठाकुर को दिल्ली में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर महिला सम्मान से नवाजा गया है. वीरवार को प्रधानमंत्री संग्रहालय नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने ललिता को इस पुरस्कार से सम्मानित किया.

बता दें कि ये सम्मान अपने क्षेत्र में जागृति लाने और उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को दिया जाता है. हालांकि, स्पष्ट नहीं है लेकिन इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाली ललिता ठाकुर हिमाचल की पहली महिला हो सकती हैं. इससे पहले सुष्मिता सैन, जासमीन भसीन और दीया मिर्जा सरीखे महिलाओं को ये सम्मान दिया जा चुका है.

ये भी पढ़ें:  बरसात से टूटे गुरुद्वारा साहिब के प्रवेशद्वार के जीर्णोद्धार कार्य का सोलंकी ने किया शुभारंभ

ललिता शिलाई विधानसभा क्षेत्र के बेला गांव की रहने वाली हैं. पिता बृजलाल ठाकुर की सुपुत्री ललिता ने कबड्डी खेल की शुरुआत 2008 साईं स्पोर्ट्स हॉस्टल धर्मशाला से की, जहां उन्होंने अपने कौशल को निखारा और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई. वह 2018 के एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविरों का हिस्सा रहीं और अंतिम चयन तक मजबूत दावेदार बनी रहीं.

ललिता ठाकुर ने 2018 में 65वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला कबड्डी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता. 2017 में फेडरेशन कप में हिमाचल कप्तान के तौर पर भारतीय रेलवे को हराया. 2020 में 67वीं सीनियर नेशनल में सिल्वर मेडल जीता. इसके अलावा 61वीं, 62वीं व 63वीं सीनियर नेशनल में ब्रॉन्ज मेडल, नेशनल गेम्स 2015 में ब्रॉन्ज मेडल जीता.

ये भी पढ़ें:  प्रचंड गर्मी की तपिश में तपा हिमाचल, पारा चढ़ने से मैदानी इलाके बेहाल, जानिए कब करवट लेगा मौसम
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More