HomeHimachalSirmaurड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी ने मई माह में किया 40 यूनिट रक्तदान,...

ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी ने मई माह में किया 40 यूनिट रक्तदान, मरीजों के लिए बने मददगार

सोसायटी के सदस्यों ने मेडिकल कालेज नाहन के साथ साथ पीजीआई चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली, आईजीएमसी शिमला और एमएमयू मुलाना में खून की कमी को पूरा किया।

नाहन : ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर ने मई माह में मरीजों के लिए 40 यूनिट रक्तदान किया। इस दौरान सोसायटी के सदस्यों ने मेडिकल कालेज नाहन के साथ साथ पीजीआई चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली, आईजीएमसी शिमला और एमएमयू मुलाना में खून की कमी को पूरा किया।

सोसायटी के संस्थापक ईशान राव ने बताया कि मेडिकल कालेज नाहन में ओ पॉजिटिव की 1, ए नेगेटिव की एक, ए पॉजिटिव की 8, एबी पॉजिटिव की 7, बी पॉजिटिव की एक और एबी नेगेटिव की 2 यूनिट मरीजों के लिए उपलब्ध करवाई।

उन्होंने बताया कि पीजीआई चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में 4 यूनिट को बाज ब्लड ग्रुप हरियाणा के अध्यक्ष सलमान खान ने पूरा कराया। अखिल माहेश्वरी ने 5 यूनिट मोहाली में जिला सिरमौर के मरीजों के लिए पूरा कराया। कपिल नेगी ने आईजीएमसी शिमला में 2 यूनिट ए पॉजिटिव, एबी पॉजिटिव की 3 और बी नेगेटिव की 1 यूनिट और पीजीआई चंडीगढ़ में बी पॉजिटिव की 2 यूनिट को पूरा करावाया।

ये भी पढ़ें:  विद्युत मंडल नाहन में लगेंगे 54 हजार स्मार्ट मीटर, 9500 बदले, बोर्ड ने की ये अपील

उन्होंने बताया कि मोहम्मद इकबाल ने ए पॉजिटिव पीजीआई चंडीगढ़ में दान किया। इंदरपाल सिंह ने एबी पॉजिटिव रक्त की प्लेटलेट्स एमएमयू मुलाना मेडिकल कॉलेज में दिए। गौरव भट्ट ने बी पॉजिटिव रक्त पीजीआई चंडीगढ़ के ब्लड बैंक में दान किया। उन्होंने बताया कि सभी सदस्य दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More