HomeHimachalSirmaurसिरमौर पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए ₹1 करोड़...

सिरमौर पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए ₹1 करोड़ के 829 गुम और चोरीशुदा मोबाइल, असल मालिकों को लौटाए

आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग से जिला सिरमौर पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

नाहन : आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग से जिला सिरमौर पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के CEIR पोर्टल की मदद से पुलिस अब तक करीब ₹1 करोड़ मूल्य के 829 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असल मालिकों को वापस सौंप चुकी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि CEIR पोर्टल शुरू होने के बाद से अब तक जिले में कुल 829 गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1 करोड़ है। यह पहल न केवल लोगों की खोई हुई संपत्ति वापस दिलाने में सफल रही है, बल्कि मोबाइल फोन के दुरुपयोग पर भी प्रभावी अंकुश लगा रही है। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई से 5 अगस्त 2026 के बीच 18 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे गए हैं।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ में छत से गिरकर 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

एसपी ने बताया कि इस अभियान में साइबर कमांडो कांस्टेबल प्रदीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वे CEIR पोर्टल की लगातार निगरानी और तकनीकी विश्लेषण करते हैं। इसके बाद जिले के सभी पुलिस थानों के नोडल अधिकारी ट्रेस हुए मोबाइल की जांच कर उन्हें बरामद कर वास्तविक मालिकों तक पहुंचाते हैं।

जिला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें और CEIR पोर्टल पर जाकर मोबाइल ब्लॉक कराएं। समय पर मोबाइल ब्लॉक करने से उसके दुरुपयोग को रोका जा सकता है और बरामद होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पुलिस ने नागरिकों से अपने मोबाइल का IMEI नंबर सुरक्षित रखने की भी अपील की है। IMEI नंबर *#06# डायल करके या मोबाइल के डिब्बे या खरीद रसीद से भी प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही बिना IMEI और स्वामित्व का सत्यापन किए सेकेंड हैंड मोबाइल फोन खरीदने से भी बचने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें:  हुनेरा में भगवान श्री परशुराम वाटिका के रूप में किया जाएगा मूर्ति स्थल: विधानसभा अध्यक्ष
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More