HomeHimachalSirmaurतेजतर्रार युवा पुलिस अधिकारी मानवेंद्र ठाकुर ने संभाला DSP पांवटा साहिब का...

तेजतर्रार युवा पुलिस अधिकारी मानवेंद्र ठाकुर ने संभाला DSP पांवटा साहिब का पदभार, ये रहेंगी प्राथमिकताएं

मानवेंद्र ठाकुर सदर पुलिस थाना नाहन में बतौर एसएचओ भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इस दौरान भी उन्होंने कई अहम मामलों को सुलझाने में अपनी भूमिका निभाई. इसके बाद पांवटा साहिब में बतौर डीएसपी रहते हुए भी उन्होंने अपराधों की रोकथाम के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाई.

पांवटा साहिब : अपराध की दृष्टि से संवेदनशील माने जाने वाले जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में सरकार ने एक बार फिर तेजतर्रार युवा पुलिस अधिकारी मानवेंद्र ठाकुर को डीएसपी की जिम्मेदारी सौंपी है. बुधवार को मानवेंद्र ठाकुर ने दूसरी मर्तबा पांवटा साहिब में पदभार संभाल लिया. हालांकि उन्होंने वीरवार को ये पदभार संभालना था, लेकिन पांवटा साहिब में हुए भीषण अग्निकांड को देखते हुए उन्होंने बुधवार को ही पदभार ग्रहण कर लिया.
इससे पहले मानवेंद्र ठाकुर शिमला में तैनात थे. उनका  पांवटा साहिब से स्थानांतरण हुआ था. अब सरकार ने उन्हें पांवटा साहिब में तैनात किया है. बता दें कि वह सदर पुलिस थाना नाहन में बतौर एसएचओ अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अहम मामलों को सुलझाने में अपनी भूमिका निभाई. इसके बाद पांवटा साहिब में बतौर डीएसपी रहते हुए उन्होंने अपराधों की रोकथाम में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई. चूंकि वह यहां की भौगोलिक परिस्थितियों से वाकिफ हैं, लिहाजा वह हर तरह के अपराध को रोकने में सक्षम पुलिस अधिकारी हैं.
पांवटा साहिब तीन राज्यों की सीमाओं से सटा है. इस उपमंडल के साथ 2 किलोमीटर का एरिया उत्तर प्रदेश को भी छूता है, जबकि काफी अधिक हिस्सा उत्तराखंड और हरियाणा की सीमा से लगता है. ऐसे में यह क्षेत्र न केवल नशा तस्करी, बल्कि हर तरह के अपराध के लिए संवेदनशील माना जाता है.
उधर, बातचीत में पांवटा साहिब के नवनियुक्त डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि नशा तस्करों पर शिकंजा कसना उनकी प्राथमिकताओं में से एक है. साथ ही लोगों की शिकायतों का समाधान करने के लिए भी वह प्रयासरत रहेंगे. उच्च पुलिस अधिकारियों के निर्देशों के मुताबिक ही वह कार्य करेंगे.

ये भी पढ़ें:  धौलाकुआं में लगाए विभिन्न प्रजातियों के 250 से ज्यादा पौधे, क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान संस्थान ने मनाया 'वन महोत्सव'  
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More