HomeHimachalSirmaurट्रांसगिरि इलाके के दर्जनों गांवों में 52 घंटे बाद बिजली बहाल

ट्रांसगिरि इलाके के दर्जनों गांवों में 52 घंटे बाद बिजली बहाल

हरिपुरधार: जिला सिरमौर के हरिपुरधार व बियोंग के बीच 11 केवी लाइन टूटने के कारण महल क्षेत्र के दर्जनों गांव 52 घंटे तक अंधेरे में डूबे रहे. इलाके में 23 दिसम्बर को दोपहर एक बजे के बाद बिजली गुल हुई थी, जिसे तीन दिन बाद वीरवार शाम करीब चार बजे तक बहाल किया जा सका. इन क्षेत्रों में बिजली गुल होने के कारण ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
क्षेत्र में बर्फबारी के बाद ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है. इस बीच बिजली गुल रहने से लोगों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा. लाइट जाने से बिजली उपकरण शोपीस बने रहे. मोबाइल की बैटरी ठप्प होने से लोग एक दूसरे को संपर्क नहीं कर सके. वहीं, कामकाज भी प्रभावित रहा. ठंड के प्रकोप से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा. एसडीओ आदर्श वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है.

ये भी पढ़ें:  ऐतिहासिक चौगान में 8 मार्च को होगा राज्य स्तरीय महिला दिवस समारोह, CM सुक्खू करेंगे सम्मानित
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More