नाहन : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 6 सितंबर को जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह राजगढ़ उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागू में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के बाद शिक्षा मंत्री क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनेंगे। इस दौरान स्थानीय लोग शिक्षा मंत्री के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याएं और मांगें रख सकेंगे।