नाहन : जिला मुख्यालय नाहन में दशहरे पर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। नगर परिषद की ओर से चौगान मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 40 फीट ऊंचे रावण और 35-35 फीट ऊंचे कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया।
नाहन के विधायक अजय सोलंकी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और सांसद सुरेश कश्यप ने मिलकर पुतलों को आग लगाई। इसके साथ ही लंका का भी दहन किया गया।
दशहरा उत्सव देखने के लिए चौगान मैदान में सैकड़ों लोग जुटे। इस दौरान हिंदू, मुस्लिम और सिख समुदाय के लोगों ने भाग लेकर धार्मिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
पुतलों के दहन के साथ हुई आतिशबाजी ने आसमान को रंग-बिरंगी रोशनी से भर दिया। नाहन नगर परिषद की चेयरमैन उपमा धीमान भी इस अवसर पर मौजूद रहीं।
- ये भी पढ़ें : 1984 में ठगी कर हुआ था फरार, नाहन में कोच बनकर बिता रहा था जिंदगी; खिलाड़ी बनकर पहुंची राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया ये शख्स
- ये भी पढ़ें : हिमाचल में नवरात्रि पर 10.25 लाख श्रद्धालुओं ने किए शक्तिपीठों के दर्शन, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस को मिली CM की सराहना




