HomeHimachalजेल के भीतर से अधीक्षक को जान से मारने की साजिश, शातिर...

जेल के भीतर से अधीक्षक को जान से मारने की साजिश, शातिर कैदी ‘मेंटल’ का साथी गिरफ्तार, पढ़ें क्या है पूरा मामला

यह धमकी अजय ने जेल के अंदर से फोन पर बातचीत के दौरान दी, जिसकी रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद इस सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ।

नाहन : मॉडर्न सैंट्रल जेल नाहन के अधीक्षक को जेल में बंद विचाराधीन शातिर कैदी द्वारा जान से मारने की धमकी देने के मामले में सिरमौर पुलिस ने उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार जेल में बंद कैदी अजय उर्फ ‘मेंटल’ ने जेल अधीक्षक भानु प्रताप शर्मा को जान से मारने की धमकी दी। यह धमकी अजय ने जेल के अंदर से फोन पर बातचीत के दौरान दी, जिसकी रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद इस सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ।

इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि यह बातचीत पिछले महीने की है। इस दौरान अजय ने जेल के अंदर से एक मोबाइल फोन के जरिये से विशाल नाम के एक युवक से संपर्क किया। इस बातचीत के दौरान अजय ने कहा कि जेल अधीक्षक को खत्म करना है।

ये भी पढ़ें:  नाहन में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने की जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता

इसके बाद हाल ही में जैसे ही यह रिकॉर्डिंग जेल प्रशासन के संज्ञान में आई, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर तीन दिन पहले ही नाहन में केस दर्ज किया गया और तुरंत पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

इस पूरी साजिश का पर्दाफाश करने और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस चौकी गुन्नूघाट के प्रभारी एवं एएसआई सुरेश मेहता के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने जांच को आगे बढ़ाया।

तकनीकी साक्ष्यों और कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस को सफलता हाथ लगी और नाहन जेल में बंद अजय के साथी विशाल उर्फ बंबईया को पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर पर दुर्गा कालोनी से गिरफ्तार किया गया। विशाल मूलतः यूपी का रहना वाला है, जो पंचकूला में रहता है।

ये भी पढ़ें:  Hydro Power Projects: 22 नई जल विद्युत परियोजनाओं के आवंटन को प्रस्ताव आमंत्रित

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अजय उर्फ “मेंटल” पर पहले से ही कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह एक हाई-प्रोफाइल अपराधी माना जाता है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी विशाल से पूछताछ जारी है। जल्द ही इस साजिश में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More