HomeHimachalSirmaurसिरमौर के इन क्षेत्रों में कल से आने वाले कुछ दिन तक...

सिरमौर के इन क्षेत्रों में कल से आने वाले कुछ दिन तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, बोर्ड ने ये बताई वजह

सहायक अभियंता ई. केपी सिंह ने बताया कि विद्युत आपूर्ति प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक अथवा कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि यह कटौती समय-समय पर या पूरे दिन के लिए भी हो सकती है, जो मरम्मत कार्य की प्रगति पर निर्भर करेगा।

नाहन : जिला सिरमौर के विद्युत उपमंडल बागथन के अंतर्गत आने वाले 11 केवी डिंगर किन्नर फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को 15 दिसंबर 2025 से अगले कुछ दिनों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल, बोर्ड ने फीडर की एचटी और एलटी लाइनों के आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य को लेकर यह फैसला लिया है। जानकारी देते हुए सहायक अभियंता ई. केपी सिंह ने बताया कि विद्युत आपूर्ति प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक अथवा कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि यह कटौती समय-समय पर या पूरे दिन के लिए भी हो सकती है, जो मरम्मत कार्य की प्रगति पर निर्भर करेगा।

ये भी पढ़ें:  मेडिकल कालेज नाहन को बदलना जनहित में नहीं : डॉ. बिंदल

उन्होंने बताया कि इस कार्य से डिंगर किन्नर फीडर के अंतर्गत आने वाले डिंगर किन्नर, खाल डांवल, जनोट, शिंगी, लाना छब्यूल, केरी, बबनोग, पावरी बघार, गैथल बजेर आदि गांवों में बिजली बाधित रहेगी। उन्होंने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की है। साथ ही कहा कि ये कार्य मौसम पर भी निर्भर करेगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More