HomeAasthaआज का राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 14 दिसंबर का...

आज का राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 14 दिसंबर का दिन, जानें क्या है आज का शुभ मुहूर्त, करें ये खास उपाय

आज का पंचांग (14 दिसंबर, 2025) तिथि: दशमी नक्षत्र: चित्रा करण: विष्टि पक्ष: कृष्ण योग: सौभाग्य वार: रविवार

आज का पंचांग (14 दिसंबर, 2025)
तिथि: दशमी
नक्षत्र: चित्रा
करण: विष्टि
पक्ष: कृष्ण
योग: सौभाग्य
वार: रविवार

आज का शुभ मुहूर्त:
08:27AM–12:15PM
राहुकाल:
04:03PM–05:19PM
अभिजीत मुहूर्त:
11:55AM–12:35PM
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
अपने शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारने के लिए संतुलित आहार लें। यदि आप किसी कार्य के लिए ऋण लेने वाले थे, तो आज वह आपको मिल सकता है। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है। कार्यक्षेत्र में भी विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: क्रीमी
उपाय: कुमारी कन्याओं को भोजन कराएं।

वृष राशि
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कोई लेनदार आज आपके दरवाजे पर आ सकता है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। नशे की आदतों से दूर रहें। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: शिवलिंग पर केसर मिला हुआ दूध चढ़ाएं।

मिथुन राशि
आज आप अपनी इच्छा अनुसार कार्य कर सकते हैं। शाम के समय कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। मानसिक शांति के लिए मंदिर, मस्जिद या गुरुद्वारे की यात्रा कर सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय से धन लाभ की संभावना है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
उपाय: कुल देवी-देवताओं की पूजा करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: संक्रांति के दिन खुलेंगे आपकी किस्मत के दरवाजे! जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

कर्क राशि
आज आपका खराब व्यवहार मित्रों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में लापरवाही हो सकती है, जिससे आर्थिक नुकसान संभव है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और हालात बेहतर होंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
उपाय: आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए पीले रंग के रुमाल का प्रयोग करें।

सिंह राशि
आज आलस्य अधिक रह सकता है, इसलिए कार्यों पर ध्यान देना आवश्यक है। किसी से भावनात्मक सहायता मांग सकते हैं। धन गुम होने की आशंका है। प्रेम संबंधों में विवाद हो सकता है। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर और थकान भरा रह सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: कॉफी
उपाय: आज चांदी धारण करें।

कन्या राशि
जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। नौकरी या व्यवसाय में धन लाभ की संभावना है। अनचाही यात्रा का योग बन सकता है। स्वभाव कुछ चिड़चिड़ा रह सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
उपाय: पीपल के वृक्ष की पूजा करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 2 August 2026: आपकी राशि के लिए दिन की सबसे अहम बात, जानें कैसा रहेगा रविवार, पढ़ें राशिफल

तुला राशि
अपने खराब मूड को वैवाहिक जीवन में तनाव का कारण न बनने दें। माता-पिता की सहायता से मानसिक संकट से बाहर निकल सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है। आर्थिक मदद मांगनी पड़ सकती है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: काला
उपाय: सूर्य देव की उपासना करें।

वृश्चिक राशि
शरीर के किसी अंग में दर्द हो सकता है। आज शारीरिक परिश्रम अधिक रहेगा। सुरक्षित निवेश करें। व्यावसायिक और पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: किसी दिव्यांग व्यक्ति की सहायता करें।

धनु राशि
स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यों में लापरवाही हो सकती है। व्यवसाय पर ध्यान देना जरूरी है। दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है, हालांकि पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: तांबे का सिक्का बहते जल में प्रवाहित करें।

ये भी पढ़ें:  ददाहू-बेचड़ का बाग समेत इन 3 सड़कों का अपग्रेडेशन कार्य मार्च 2026 तक पूरा करने के निर्देश

मकर राशि
खानपान में संयम रखें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। कुछ अनचाहे मेहमान घर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिए दिन अनुकूल रहेगा। घरेलू कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन संभव है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।

कुंभ राशि
किसी मित्र के साथ गलतफहमी अप्रिय स्थिति पैदा कर सकती है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले दोनों पक्षों पर विचार करें। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के लिए दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ के योग हैं। शाम के समय मानसिक तनाव हो सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: सूर्य देव की पूजा करें।

मीन राशि
अपनी सोच को सकारात्मक रखें। विभिन्न स्रोतों से धन लाभ की संभावना है। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज मेहमाननवाजी का आनंद मिलेगा। प्रेम प्रसंग के लिए दिन शुभ रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सफेद
उपाय: कांसे का दान करें।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More