HomeHimachalSirmaurअन्याय और शोषण के खिलाफ हर लड़ाई संविधान बचाने की लड़ाई :...

अन्याय और शोषण के खिलाफ हर लड़ाई संविधान बचाने की लड़ाई : विक्रम सिंह

नाहन : दलित शोषण मुक्ति मंच जिला सिरमौर के सभी प्रगतिशील संगठनों की ओर से सोमवार को नाहन में जिलास्तरीय अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया. जयंती समारोह का संचालन प्रीतम चौहान, राजेश तोमर, सेवती कमल, मुकेश चौहान, जबकि मंच संचालन विमल चायल ने किया. इस मौके पर बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित करके 134वीं जयंती समारोह का शुभारंभ किया गया.

दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक आशीष कुमार ने मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव विक्रम सिंह और रामेश्वर का स्वागत करते हुए समस्त लोगों को अंबेडकर जयंती की बधाई दी.

आशीष कुमार ने बाबा साहब के जीवन के विषयों पर विस्तार से बात रखी और कहा कि बाबा साहब किसी जाति वर्ग के नेता नहीं, बल्कि देश के समस्त दबे कुचले, शोषित, मजदूर और महिला वर्ग का उत्थान करने वाले नेता थे. इस मौके पर पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रामेश्वर सिंह और महिला समिति की जिला अध्यक्षा संतोष कपूर ने भी बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला और सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की.

ये भी पढ़ें:  धगाना में 12 ज्योतिर्लिंग कथा के साथ श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ संपन्न, हजारों भक्तों ने लिया आशीर्वाद

मुख्य वक्ता विक्रम सिंह ने विशेष रूप से संविधान के मूल्यों को समझते हुए उन्हें बचाने की बात कही. विक्रम सिंह ने कहा कि संविधान की रक्षा मात्र एक् किताब की हिफाजत नहीं, बल्कि हर गली हर चौराहे पर हमारे व्यवहार पर निर्भर करती है. यदि हम छात्र हितों की रक्षा की बात करते हैं तो वो भी संविधान की रक्षा है. मजदूर वर्ग की बात करते हैं तो वो भी संविधान की रक्षा है. अन्याय और शोषण के खिलाफ हर लड़ाई संविधान को बचाने की लड़ाई है.

प्रश्नोत्तरी में शिवांक और एकाग्र अव्वल
अंबेडकर जयंती के मौके पर प्रश्नोत्तरी, मेहंदी, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. सीनियर प्रश्नोत्तरी में शिवांक चौहान प्रथम, ज्योति दूसरे और खुशबू तीसरे स्थान पर रही.

ये भी पढ़ें:  नाहन में 'वफा तुम कर नहीं सकते, समझ ये आ गया हमको' ने जमाया रंग, मौका था...

इसी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में एकाग्र प्रथम, कार्तिक दूसरे और गीतांजलि ने तीसरा स्थान पर प्राप्त किया. भाषण के सीनियर वर्ग में खुशबु ने पहला, ज्योति ने दूसरा और मुस्कान ने तीसरा, जूनियर में कुदरत चौहान, एकाग्र और अक्षित क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे.

मेहंदी के सीनियर वर्ग में नंदनी और रिद्धि, जूनियर में अग्रिमा, वंशिका और आराध्या, चित्रकला के जूनियर वर्ग में कार्तिक, कुदरत और व्यांगी, सीनियर में राघव, स्नेहा और सान्वी चौहान क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में प्लेसमेंट आधार पर 40 JBT को बनाया हेड टीचर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More