HomeHimachalहमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय में खुलेंगे नैफ्रोलॉजी और न्यूरोलॉजी विभाग : मुख्यमंत्री

हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय में खुलेंगे नैफ्रोलॉजी और न्यूरोलॉजी विभाग : मुख्यमंत्री

हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर जिला हमीरपुर के उपायुक्त कार्यालय परिसर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया और लगभग 38 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों के उदघाटन और शिलान्यास किए.

इसके उपरांत डीसी कार्यालय परिसर में कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा आयोजित अंबेडकर जयंती समारोह में संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान को ऐसी अदभुत संरचना प्रदान की है, जिससे प्रत्येक नागरिक और समाज के सभी वर्गों का कल्याण एवं उत्थान सुनिश्चित हुआ है.

ये भी पढ़ें:  मेडिकल कालेज, बस स्टैंड और इंडोर स्टेडियम से हमीरपुर को मिलेगी नई पहचान

उन्होंने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर क्षतिपूर्ति की राशि और 14वें व 15वें वित्त आयोग द्वारा राजस्व घाटा अनुदान में भारी कटौती के कारण उत्पन्न कठिन आर्थिक परिस्थितियों से उबरने के लिए प्रदेश सरकार ने व्यापक कदम उठाए हैं और राज्य की आर्थिक स्थिति में बहुत बड़ा सुधार देखने को मिल रहा है. सुधार की इस प्रक्रिया में सरकार को प्रदेशवासियों के सहयोग की भी आवश्यकता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल में सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य एवं शिक्षण प्रणाली स्थापित करेगी. हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय में कार्डियोलॉजी विभाग के बाद अब नेफ्रोलॉजी और न्यूरोलॉजी विभाग भी खोले जाएंगे, जिससे किडनी और न्यूरो की समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को यहीं पर आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी. हमीरपुर में उत्कृष्ट कैंसर केयर संस्थान के लिए पहले ही 85 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है.

ये भी पढ़ें:  खेलों में कैसे बनेगा बच्चों का भविष्य, स्कूलों में 5 साल से नहीं हुई शारीरिक शिक्षकों की भर्ती-पदोन्नति, संघ निराश

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 5.08 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के आवासीय भवनों, 2.01 करोड़ रुपये से निर्मित राजस्व कॉलोनी, 4.42 करोड़ रुपये के उप-स्वास्थ्य केंद्र धरोग के भवन एवं आवास और 1.71 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किसान सलाहकार केंद्र का उदघाटन किया.

उन्होंने लगभग 18.42 करोड़ रुपये की लागत से जसकोट में बनने वाले हेलीपोर्ट, एक करोड़ रुपये से बनने वाले पॉलीटेक्निक कॉलेज बड़ू के मैकेनिकल ब्लॉक और 5.26 करोड़ रुपये की भगोट-फाफन सड़क का शिलान्यास भी किया.

ये भी पढ़ें:  भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि रोकने पर जताया विरोध
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More