HomeHimachalSirmaurस्कूटी का चालान काटने पर भड़का परिवार, पुलिस कर्मी को मारे थप्पड़,...

स्कूटी का चालान काटने पर भड़का परिवार, पुलिस कर्मी को मारे थप्पड़, गले से पकड़ा, कान से सोने की बाली छीनने का भी आरोप

पांवटा साहिब उपमंडल के रामपुरघाट क्षेत्र में यातायात चेकिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी के साथ कथित मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के रामपुरघाट क्षेत्र में यातायात चेकिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी के साथ कथित मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुरूवाला पुलिस ने मुख्य आरक्षी की शिकायत पर पति-पत्नी और नाबालिग बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि 13 जून की शाम मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार यातायात चेकिंग के लिए रामपुरघाट, कुंजा मतरालियों और पहाड़ी कॉलोनी क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान उन्होंने स्कूटी नंबर HP17H-1248 को जांच के लिए रोका, जिसके चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। चालक के पीछे एक महिला बैठी थी।

ये भी पढ़ें:  शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम, टॉप-10 में 117 बच्चे, मेरिट में 88 बेटियां

इस दौरान स्कूटी चालक से लाइसेंस मांगा गया तो उसने बताया कि लाइसेंस के लिए आवेदन किया है और अभी लाइसेंस नहीं बना है। लिहाजा, पुलिसकर्मी ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत स्कूटी का चालान काटा।

शिकायत के अनुसार चालान किए जाने के बाद लड़के ने किसी को फोन किया, जिसके कुछ देर बाद एक ऑल्टो कार में सवार होकर आए व्यक्ति ने उससे कहा कि तूने मेरे बेटे का चालान क्यों काटा, चालान के साथ मेरा लाइसेंस लगा दे।

पूछताछ पर कार चालक का नाम सचिन निवासी पट्टीनत्था सिंह, डाकघर शिवपुर, तहसील पांवटा साहिब मालूम हुआ जो स्कूटी चालक लड़के के पिता थे।

ये भी पढ़ें:  यू-विन पोर्टल के सफल संचालन को लेकर नाहन में स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण, सीएमओ ने किया निरीक्षण

आरोप है कि इसके बाद लड़के, उसकी मां सविता पत्नी सचिन और सचिन ने मिलकर उससे साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारे गए, गले से पकड़कर खींचा गया और सचिन ने उनके कान में पहनी सोने की बाली भी छीन ली, जिससे कान में चोट आई और खून बहने लगा। इस घटना के बाद तीनों मौके से फरार हो गए।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना पुरुवाला में सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  अब पंचायतों में नहीं लटकेंगे विकास कार्य, एक महीने तक काम शुरू न करने पर BDO संभालेंगे मोर्चा

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर 14 जून को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। वहीं सविता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में आगामी जांच जारी है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More