HomeHimachalSirmaurधगेड़ा और जमटा समेत जिले के पांच पशु औषधालयों पर ताला, पशुओं...

धगेड़ा और जमटा समेत जिले के पांच पशु औषधालयों पर ताला, पशुओं का स्वास्थ्य रामभरोसे

जानकारी मिली है कि इन पशु औषधालयों में तैनात वेटनरी फार्मासिस्टों के नियमित होने के बाद यहां पद खाली हो गए। इसके बाद इनको बंद कर दिया। अब इन पंचायतों में पशुओं की देखभाल रामभरोसे है। पशुपालकों को अपने पशुओं के उपचार के लिए दूसरे स्टेशनों से चिकित्सक या फार्मासिस्ट को अपने खर्चे पर गाड़ी में लेकर आना पड़ रहा है।

नाहन : जिला सिरमौर के धारटीधार इलाके की धगेड़ा और जमटा पंचायत में कई वर्षों से चल रहे पशु औषधालय सरकार ने बंद कर दिए हैं। इससे पशुपालकों को अपने मवेशियों के उपचार के लिए भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। विभाग की मानें तो इन दोनों पंचायतों के पशु औषधालयों समेत जिले में ये संख्या 5 हैं, जिन पर ताला लटक गया है।

जानकारी मिली है कि इन पशु औषधालयों में तैनात वेटनरी फार्मासिस्टों के नियमित होने के बाद यहां पद खाली हो गए। इसके बाद इनको बंद कर दिया। अब इन पंचायतों में पशुओं की देखभाल रामभरोसे है। पशुपालकों को अपने पशुओं के उपचार के लिए दूसरे स्टेशनों से चिकित्सक या फार्मासिस्ट को अपने खर्चे पर गाड़ी में लेकर आना पड़ रहा है।

धगेड़ा पंचायत की बात करें तो यहां 700 के करीब गाय और बैल, 600 के करीब बकरियों समेत अन्य मवेशी भी हैं, जिनका उपचार करवाना ग्रामीणों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। बताया जा रहा है कि इन पशु औषधालयों से समान भी दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है।

ये भी पढ़ें:  नाहन में विरासत-2026 में 23 विभूतियां सिरमौर गौरव सम्मान से सम्मानित, राज्यस्तरीय कवि सम्मेलन ने बांधा समां

धगेड़ा पंचायत के उपप्रधान बिट्टू, पूर्व प्रधान वीरेंद्र  ठाकुर, नरेंद्र, सतपाल और प्रीतम ने बताया कि ये पशु औषधालय 2010 में खोला गया था। इसे अचानक बंद किए जाने से पशुपालकों की परेशानी बढ़ गई है। ये पशु औषधालय फार्मासिस्ट के सहारे चल रहे थे।

इसके अलावा यहां स्टाफ का सदस्य तैनात नहीं किया गया। लिहाजा अब पशुपालकों को अपने पशुओं के इलाज को लेकर भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पशुपालकों ने सरकार से मांग की है कि इन खाली पदों पर स्टाफ की नियुक्ति की जाए और दोबारा इन औषधालयों को खोला जाए। ताकि किसानों को अपने पशुधन के उपचार के लिए भटकना न पड़े।

ये भी पढ़ें:  दोस्तों संग मारकंडा नदी में नहाने उतरे हिमालयन कालेज के एक छात्र की डूबने से मौत

उधर, कार्यवाहक उपनिदेशक डा. संदीप शर्मा ने बताया कि जिले में 5 पशु औषधालय बंद हुए हैं। उन्होंने बताया कि इन औषधालयों में फार्मासिस्ट तैनात थे, जो नियमित होने के बाद दूसरे स्टेशनों पर ड्यूटी संभाल रहे हैं। सरकार के आदेशों के बाद इन्हें बंद किया गया है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More