HomeHimachalSirmaurहेलमेट में छुपाकर चिट्टा बेचने की फिराक में था युवक, SIU ने...

हेलमेट में छुपाकर चिट्टा बेचने की फिराक में था युवक, SIU ने दबोचा; 11.16 ग्राम बरामद

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) की टीम ने एक व्यक्ति को चिट्टा (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) की टीम ने एक व्यक्ति को चिट्टा (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को उस समय दबोचा गया जब वह हेलमेट में नशा छुपाकर बेचने की फिराक में खड़ा था।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि SIU टीम रैनबैक्सी चौक, पांवटा साहिब के पास गश्त और गुप्त सूचनाएं एकत्र कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मुर्तजा उर्फ फरमान निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) अपनी मोटरसाइकिल के साथ विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, केदारपुर के पीछे एक निर्माणाधीन मकान के पास खेत में खड़ा है और चिट्टा बेचने की फिराक में है।

ये भी पढ़ें:  काकड़ शिकार केस : पेड़ पर बैठकर मारी थी गोली, न्यायिक हिरासत में भेजा आरोपी, एसीएफ आदित्य शर्मा को जांच का जिम्मा

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके हाथ में पकड़े हेलमेट के फोम के अंदर से 11.16 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद किया गया।

इस संबंध में पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपी के खिलाफ ND&PS एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी का रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया में जुटी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह यह खेप कहां से लाया था और किन लोगों को सप्लाई करने वाला था, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

ये भी पढ़ें:  Mandi: रोगी कल्याण समिति के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को मंजूरी, रोगियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर जोर
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More