HomeHimachalSirmaurवक्त पर निपटा लें अपना काम, नाहन शहर और आसपास के इन...

वक्त पर निपटा लें अपना काम, नाहन शहर और आसपास के इन इलाकों में रहेगा शट डाउन

बिजली लाइनों के रखरखाव और आवश्यक मरम्मत के चलते नाहन शहर सहित कई ग्रामीण इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति को बंद रखा जाएगा।

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन और आसपास के ग्रामीण इलाकों में 21 सितंबर को बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता सुरेश चौधरी ने बताया कि बिजली लाइनों के रखरखाव और आवश्यक मरम्मत के चलते नाहन शहर सहित कई ग्रामीण इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति को बंद रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक गुन्नूघाट, चौगान, कच्चा टैंक, शंभूवाला, बनकला, सतीवाला, बोहलियों, मातरभेड़ों, कटासन, उत्तमवाला, नेहरला, चासी, सुरला, जामली, महीधार, धार क्यारी,जाबल का बाग, जमटा, रामाधौण, पंजाहल, धगेड़ा, आमवाला, सैनवाला, बिक्रमबाग, ढांकवाला, ददुवाला, कोंथरों, बोगरिया, बांकाबाडा औद्योगिक क्षेत्र और मोगीनंद के कुछ क्षेत्र इत्यादि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

ये भी पढ़ें:  KISAN ADVISORY : मूली की ये किस्म उगाएं और 50 से 55 दिन में तैयार पाएं फसल, खरपतवारों से हैं परेशान तो...

उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से बिजली बोर्ड को अपना सहयोग देने की अपील की। साथ ही कहा कि यह शट-डाउन पूर्ण रूप से मौसम के अनुकूल होने पर ही प्रभावी रहेगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More