HomeHimachalSirmaurसिरमौर : जिला स्तरीय कैंप के लिए 40 खिलाड़ियों का चयन, अंडर-14...

सिरमौर : जिला स्तरीय कैंप के लिए 40 खिलाड़ियों का चयन, अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल में इन खिलाड़ियों ने साबित की प्रतिभा

ट्रायल में जिलेभर से कुल 107 युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल के दौरान कई खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा साबित की। इनमें से 40 खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय कैंप के लिए किया गया है।

नाहन : जिला सिरमौर की क्रिकेट प्रतिभाओं को तराशने के लिए रविवार को चंबा ग्राउंड नाहन में जिला सिरमौर की अंडर-14 आयु वर्ग क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल आयोजित किए गए।

ट्रायल में जिलेभर से कुल 107 युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल के दौरान कई खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा साबित की। इनमें से 40 खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय कैंप के लिए किया गया है।

इन चयनित खिलाड़ियों का यह विशेष प्रशिक्षण कैंप 12 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक चंबा ग्राउंड नाहन में आयोजित किया जाएगा। यह कैंप मुख्य रूप से अनुदीप शर्मा की अध्यक्षता और देखरेख में चलेगा, जहां खिलाड़ियों को क्रिकेट के बुनियादी और उन्नत गुर सिखाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  जनगणना-2027 पर हाटी समिति का आह्वान, सही आंकड़ों के लिए खुद को ST दर्ज करवाएं

चयन प्रकिया के दौरान आलोक कटोच, महेंद्र छेत्री, एहसान अहमद, सतनाम सिंह उर्फ बंटी, शिशुपाल और अनुदीप शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इन खिलाड़ियों का चयन
इस दौरान उस्मान, परवेज खान, सूर्य प्रताप, दिवेश, अर्णव तोमर, शौर्य कुंडलस, पार्थिव चंदेल, आयान तोमर, जसमीत सिंह, अजमत, शुभम, धैर्य, गुरु सिमरन, प्रियम जैन, हिमांक वर्मा, सूर्य देवांश, रियांश कोलिस, मुकुल, अमन शर्मा, संकेश शर्मा, सहज केशव, अंशुमन भारद्वाज, लिबान चौहान, आरुष पाल, अर्थव शर्मा, जयवर्धन, करणवीर सिंह, ईशान, सिद्धांत, विनायक चौहान, हनी चौधरी, देवांश ठाकुर, ययज्ञ शर्मा, कृष शर्मा, तुषार ठाकुर, सत्यम, गुरनूर सिंह, कृष ठाकुर, आयान सिंह, सोम तोमर, मियांश शर्मा, परीक्षित भारद्वाज, सोम तोमर, रुद्रांश ठाकुर और अनमोल भारद्वाज का चयन किया गया।

ये भी पढ़ें:  सामाजिक सुरक्षा पेंशनर 15 फरवरी तक करवा लें ई-केवाईसी : जिला कल्याण अधिकारी

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि इन चयनित खिलाड़ियों को अब कैंप में अपनी प्रतिभा को और निखारने का मौका मिलेगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More