HomeEducationहाई स्कूल मलगांव में जांचा बच्चों का स्वास्थ्य, एनसीडी कैंप में स्वास्थ्य...

हाई स्कूल मलगांव में जांचा बच्चों का स्वास्थ्य, एनसीडी कैंप में स्वास्थ्य पर जागरूक भी किया

नाहन|
जिला सिरमौर के हाई स्कूल मलगांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनसीडी कैंप का आयोजन किया गया. इसमें डॉ. रजत व डॉ. तान्या सहित उनकी चिकित्सा टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की.

शिविर के दौरान डॉक्टरों ने छात्रों की हीमोग्लोबिन, बीएमआई, नेत्र, नाक, कान, दांत आदि रोगों का स्वास्थ्य भी जांचा. साथ ही बच्चों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया.

इस मौके पर स्कूल की मुख्याध्यापिका शालू परमार ने विभाग की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के शिविर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होते हैं.

ये भी पढ़ें:  नाहन में तेंदुए की चहलकदमी, दहशत में आए वाहन चालक, एनएच पर कैमरे में हुआ कैद

डॉक्टरों ने बताया कि समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने से कई बीमारियों को शुरुआती चरण में ही रोका जा सकता है. उन्होंने छात्रों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और संतुलित आहार अपनाने की सलाह दी.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More