HomeEducationनेहली धीड़ा पंचायत ने मलगांव स्कूल को दिया ये तोहफा, गदगद हुए बच्चे 

नेहली धीड़ा पंचायत ने मलगांव स्कूल को दिया ये तोहफा, गदगद हुए बच्चे 

नाहन|
धारटीधार इलाके की ग्राम पंचायत नेहली धीड़ा की प्रधान सरिता देवी ने राजकीय हाई स्कूल मलगांव के विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए एक आधुनिक जल कूलर कम आरओ भेंट किया. इससे विद्यालय के सैकड़ों बच्चों और स्टाफ को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा.

पंचायत प्रधान सरिता देवी ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य ही समाज की नींव है. इस आरओ प्रणाली से न केवल उन्हें सुरक्षित पेयजल मिलेगा, बल्कि गर्मी के दिनों में ठंडा पानी पीकर बच्चे राहत पा सकेंगे. उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति ये उनका छोटा-सा योगदान है.

ये भी पढ़ें:  साईं इटरनल फाउंडेशन के इन 5 होनहारों को मिली प्रतिष्ठित INSPIRE स्कॉलरशिप

विद्यालय की मुख्याध्यापिका शालू परमार ने इस पुनित कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रणाली विद्यालय की एक बड़ी आवश्यकता थी. इस पहल से बच्चों को दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से मुक्ति मिलेगी. उन्होंने इसके लिए पंचायत प्रधान का आभार जताया.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More