HomeHimachalSirmaurनाहन-श्री रेणुकाजी सड़क पर भारी भूस्खलन, 50 मीटर हिस्सा पूरी तरह अवरूद्ध

नाहन-श्री रेणुकाजी सड़क पर भारी भूस्खलन, 50 मीटर हिस्सा पूरी तरह अवरूद्ध

अधिशासी अभियंता आलोक जनवेजा ने बताया कि सूचना मिलते ही दो जेसीबी मशीनें मौके पर भेजी हैं। हालांकि, मलबे की मात्रा काफी अधिक होने के कारण सड़क को पूरी तरह से साफ करने में समय लग रहा है।

नाहन : नाहन-श्री रेणुकाजी सड़क पर नेहली से कुछ ही दूरी पर आज सुबह भारी भूस्खलन हुआ, जिससे 50 मीटर से ज्यादा हिस्सा पूरी तरह अवरूद्ध हो गया है। यहां पहाड़ी से चीड़ के पेड़ भी भूस्खलन की चपेट में आकर सड़क पर गिरे हैं।

भूस्खलन के बाद सड़क पर इतना मलबा आ गया है कि पैदल चलना भी मुश्किल है, जिस कारण सड़क के दोनों ओर सैकड़ों यात्री और कर्मचारी फंस गए हैं।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आलोक जनवेजा ने बताया कि सूचना मिलते ही दो जेसीबी मौके पर भेजी हैं। हालांकि, मलबे की मात्रा काफी अधिक होने के कारण सड़क को पूरी तरह से साफ करने में समय लग रहा है। विभाग का अनुमान है कि 11 से 12 बजे के बीच यातायात फिर से शुरू हो सकता है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौरी लोकगीतों के संरक्षण में जुटे राजेश धाल्टा, मंच पर गूंजती सुरीली आवाज बनी पहचान

नाहन विधानसभा क्षेत्र में अन्य सड़कें भी बंद
इसके अलावा नाहन डिवीजन में कई अन्य मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग के अनुसार बर्मा पापड़ी, नलका, कोलांवालाभूड, मातर और भेड़ों जैसे कई महत्वपूर्ण रास्ते भी बंद हैं। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़कों की बहाली का कार्य जारी
इन विषम परिस्थितियों में भी लोक निर्माण विभाग की टीमें सड़कों को बहाल करने के लिए दिन-रात काम कर रही हैं। अपनी लगन और निष्ठा के साथ ये कर्मचारी लगातार मुश्किल हालात में भी काम कर रहे हैं।

कई ब्लैक स्पॉट पर 24 घंटे काम जारी है, ताकि जल्द से जल्द यातायात सुचारू हो सके और लोगों की परेशानियां कम हों।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा, कुल 53 वाहनों पर कार्रवाई, 32 जब्त कर अदालत भेजे मामले

बहरहाल, पिछले कुछ घंटे से जिले को बारिश से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन हालात अभी भी पूरी तरह  ठीक नहीं हैं, जिससे और भूस्खलन की आशंका बनी हुई है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More