होमCrimeपांवटा साहिब में 26.65 ग्राम चिट्टे के साथ 3 गिरफ्तार, 2 अलग-अलग...

पांवटा साहिब में 26.65 ग्राम चिट्टे के साथ 3 गिरफ्तार, 2 अलग-अलग मामलों में पुलिस ने की कार्रवाई

सिरमौर पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 26.65 ग्राम चिट्टा (स्मैक) के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब : सिरमौर पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 26.65 ग्राम चिट्टा (स्मैक) के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जिला पुलिस के मुताबिक पांवटा साहिब में पुलिस की एक टीम बहराल के समीप सतीवाला में गश्त पर तैनात थी। इसी बीच मंगलवार रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति काफी समय से नशा बेचने का धंधा कर रहा है, जो चिट्टा लेकर हथनीकुंड (हरियाणा) की तरफ से पांवटा साहिब आ रहा है।

सूचना पर पुलिस ने तुरंत उक्त शख्स को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान व्यक्ति के पास से मौजूद कैरी बैग के अंदर से एक खाकी रंग की टैप से लिपटा पाउच बरामद हुआ, जिसमें से कुल 16 ग्राम चिट्टा मिला।

ये भी पढ़ें:  सुजानपुर के आसमान में गरजेंगे फाइटर जेट, 25-26 मार्च को दिखेगा सूर्यकिरण का दम, हिमाचल में पहली बार ऐसा नजारा

आरोपी की पहचान अब्दुल्ला पुत्र युसुफ अली निवासी भगवानपुर, डाकघर पुरुवाला, तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई। पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

वहीं, नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए गठित एक अन्य टीम रात्रि गश्त पर भूपपुर गांव में तैनात थी, जहां एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस भूपपुर गांव में नजदीक निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास पहुंची, जहां दो लोग मिले।

पुलिस के अनुसार पूछने पर इन दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम आजाद पुत्र असमद अली निवासी गांव कुल्हाल, तहसील विकासनगर, जिला देहरादून, उत्तराखंड और दूसरे ने अपना नाम मोहम्मद बिलाल पुत्र जुमशेद अली निवासी मुख्य मार्ग कुल्हाल, तहसील विकासनगर बताया, जिनकी पुलिस ने नियमानुसार तलाशी ली।

ये भी पढ़ें:  पहलगाम आंतकी हमले के विरोध में राजगढ़ बाजार रहा बंद, गुनहगारों के खिलाफ मांगी कड़ी से कड़ी कार्रवाई

इस दौरान आरोपियों के कब्जे से 10.65 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 5 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस दोनों ही मामलों में आगामी जांच में जुटी है। बैकवर्ड और फारवर्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More