HomeHimachalSirmaurइन सेवानिवृत्त कर्मियों को अबतक नहीं मिली पैंशन, मुश्किल हो रहा परिवार...

इन सेवानिवृत्त कर्मियों को अबतक नहीं मिली पैंशन, मुश्किल हो रहा परिवार का गुजारा

नाहन|
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की नाहन इकाई की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस दौरान कार्रवाई का संचालन मंच के महासचिव हरशरण शर्मा ने किया.

इस दौरान मंच के पदाधिकारियों ने अबतक पैंशन का भुगतान न किए जाने पर रोष प्रकट किया और प्रबंधन व सरकार की तीव्र आलोचना भी की. इससे पहले पैंशनरों ने पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की.

इस मौके पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए और सरकार से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों पर पूरा करने का आग्रह किया. बैठक में मंच के पदाधिकारियों ने सरकार से 1 जनवरी 2006 से 2016 तक के वेतनमान की विसंगतियां दूर कर एरियर, लीव इन कैशमेंट और ग्रैच्युटी भुगतान न्यायालय के आदेशानुसार 6 फीसदी ब्याज के साथ करने की मांग की. इसके साथ साथ लंबित डीए, मेडिकल बिलों का एकमुश्त भुगतान करने और पंजाब की तर्ज पर एलटीसी और मेडिकल फिक्सैशन को एक हजार रुपए प्रतिमाह करने का भी आग्रह किया गया.

ये भी पढ़ें:  एकता को विशिष्ट डिजाइन के लिए विशेष पुरस्कार, नाहन महाविद्यालय में रक्षाबंधन पर्व पर हुई मेहंदी प्रतियोगिता

इस मौके पर मंच के जिला अध्यक्ष अमन कुमार, इकाई उपाध्यक्ष गुमान सिंह, गोरखूराम, अमर सिंह, बालक राम, गीता राम, भरत सिंह, अशरफ अली, तरलोक सिंह, रामनाथ सिंह, गीता राम, सुरेश कुमार, कश्मीर चंद, मोहम्मद नाजिम, सतीश कुमार, रण सिंह, मोहम्मद इस्लाम, मोहिंद्र सिंह, करनैल सिंह, हरबंस सिंह आदि मौजूद रहे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More