HomeHimachalSirmaurचौगान में मनाया जाएगा जिलास्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, आयोजन की तैयारियों को...

चौगान में मनाया जाएगा जिलास्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, आयोजन की तैयारियों को लेकर डीसी ने जारी किए दिशानिर्देश

नाहन : हिमाचल दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर वीरवार को नाहन में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता करते डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि नाहन के ऐतिहासिक चौगान में 15 अप्रैल को जिलास्तरीय हिमाचल दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा. साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आकर्षक मार्चपास्ट का भी आयोजन किया होगा. डीसी ने बताया कि 15 अप्रैल को मुख्य अतिथि नाहन शहर में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करेंगे. इसके अलावा हिमाचल निर्माता डा. यशवंत परमार की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण करेंगे.

ये भी पढ़ें:  पिट्ठू बैग में हो रही थी चरस की तस्करी, 3.320 किलोग्राम के साथ आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण करने के उपरांत आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी. डीसी ने बताया कि समारोह में पुलिस, गृह रक्षकों की टुकड़ियों के अतिरिक्त एनसीसी व अन्य स्थानीय शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं भी भाग लेंगे.

उन्होंने बताया कि हिमाचल दिवस समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी. उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि हिमाचल दिवस समारोह के लिए सौंपी गई जिम्मेदारी का गंभीरता से निर्वहन करें, ताकि हिमाचल दिवस सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके.

बैठक में एडीएम सिरमौर एलआर वर्मा, एएसपी योगेश रोल्टा, सहायक आयुक्त विवेक शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:  नाहन में 31 वर्षीय युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम, गई जान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More