HomeHimachalSirmaurबागवानी विशेषज्ञों ने किसानों से किया सीधा संवाद, विकसित कृषि संकल्प अभियान...

बागवानी विशेषज्ञों ने किसानों से किया सीधा संवाद, विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत लगाए प्रशिक्षण शिविर

केंद्र की सह निदेशक डॉ. प्रियंका ठाकुर ने इस अभियान के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी।

नाहन : जिला सिरमौर के क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र धौलाकुआं की ओर से विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत बुधवार को पड़दूनी, डोइयांवाला, भारापुर और धौलाकुआं में किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए। इस मौके पर केंद्र की सह निदेशक डॉ. प्रियंका ठाकुर ने इस अभियान के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह एक राष्ट्रव्यापी अभियान है, जिसमें पूरे देश के कृषि विज्ञान केंद्र, प्रशिक्षण केंद्र और विश्वविद्यालयों के सभी वैज्ञानिक शिविरों के माध्यम से किसानों से जुड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि देशभर में लगभग 1.5 करोड़ किसानों से वैज्ञानिकों का सीधा संवाद चल रहा है। इसके तहत किसानों को खेती की नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  चारों लेबर कोड्स लागू करने पर भड़की सीटू, 26 नवंबर को नाहन में प्रदर्शन

इस अवसर पर डा. प्रियंका ठाकुर ने किसानों को फूलों की महत्वता और खेती के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि किसान गेंदा, रजनी गंधा, गुलाब, डेहलिया और सजावटी पौधे लगाकर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकते हैं। जिला सिरमौर में फूलों की खेती की भारी संभावनाएं हैं। जिले के विभिन्न इलाकों में किसान फूलों की खेती कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

वहीं, केंद्र की फल विशेषज्ञ डॉ. शिल्पा ने आम, अमरूद, जामुन, नींबू, लीची और किन्नू की खेती के बारे में विस्तार से किसानों के साथ बातचीत की और उनकी दिक्कतों का समाधान किया। उन्होंने किसानों को फलों का क्षेत्र बढ़ाने संबंधित सुझाव भी दिए। इस मौके पर क्षेत्र सहायक राकेश कुमार  और प्रयोगशाला सहायक रोहित कुमार भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  68वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में हेड कांस्टेबल सचिन ने जीता सिल्वर मेडल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More