HomeHimachalSirmaurनाहन कॉलेज की सहायक आचार्य डॉ. पंकज बनीं कैप्टन, OTA ग्वालियर में...

नाहन कॉलेज की सहायक आचार्य डॉ. पंकज बनीं कैप्टन, OTA ग्वालियर में रिफ्रेशर कोर्स पूरा कर हासिल की पदोन्नति

पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सहायक आचार्य एवं एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. पंकज ने कैप्टन रैंक के लिए ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA), ग्वालियर में आयोजित रिफ्रेशर कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लेफ्टिनेंट से कैप्टन रैंक पर पदोन्नति हासिल की है।

नाहन : डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सहायक आचार्य एवं एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. पंकज ने कैप्टन रैंक के लिए ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA), ग्वालियर में आयोजित रिफ्रेशर कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लेफ्टिनेंट से कैप्टन रैंक पर पदोन्नति हासिल की है। यह रिफ्रेशर कोर्स 31 अगस्त से 19 सितंबर 2026 तक आयोजित किया गया था।

कोर्स में देशभर से एनसीसी अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान सैन्य प्रशिक्षण, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास, आपदा प्रबंधन और एनसीसी के नवीन पाठ्यक्रमों से संबंधित उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया। इस कोर्स को पूर्ण करने के अब उन्हें कैप्टन रैंक पर पदोन्नत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  सेरी मंच पर आयोजित किया जाएगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

प्रशिक्षण के दौरान डॉ. पंकज ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने थ्रो बॉल में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि एक्सरसाइज शक्ति, युवा शक्ति और फ्लैग एरिया में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कैप्टन रैंक पर पदोन्नति हासिल करने के बाद महाविद्यालय पहुंचने पर एनसीसी इकाई और महाविद्यालय परिवार की ओर से डॉ. पंकज का स्वागत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स को प्रेरणा मिलेगी और एनसीसी गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा।

डॉ. पंकज ने कहा कि रिफ्रेशर कोर्स के दौरान प्राप्त प्रशिक्षण का लाभ महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स को मिलेगा। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय उच्च शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश सरकार, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला, महाविद्यालय के समस्त परिवार एवं कर्मचारी वर्ग, कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल जेएस चौहान, 1 एचपी बटालियन नाहन के अधिकारियों-कर्मचारियों और एनसीसी कैडेट्स को देते हुए सभी का आभार जताया।

ये भी पढ़ें:  नवोदय में 9वीं और 11वीं की खाली सीटों पर प्रवेश का मौका, 30 सितंबर तक करें आवेदन
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More