HomeHimachalSirmaurसिरमौर में तेज रफ्तार महिला कार चालक ने पैदल चल रहे भाइयों...

सिरमौर में तेज रफ्तार महिला कार चालक ने पैदल चल रहे भाइयों को रौंदा, एक की गई जान, दूसरा घायल

पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे-07 पर धौलाकुआं में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।

पांवटा साहिब : पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे-07 पर धौलाकुआं में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी महिला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पुष्पेंद्र (26) पुत्र विक्रम पाल सिंह, निवासी गांव जाटोंवाला, डाकघर कोलर, तहसील पांवटा साहिब ने बताया कि गत शनिवार शाम करीब 6:15 बजे वह अपने चचेरे भाई वंश के साथ धौलाकुआं से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से पांवटा साहिब की ओर से तेज रफ्तार कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। शिकायत के अनुसार कार एक महिला चला रही थी।

ये भी पढ़ें:  टीजीटी मेडिकल भर्ती का परीक्षा परिणाम घोषित, 11065 उम्मीदवारों में से 502 सफल

हादसे में घायल दोनों को परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए। पुष्पेंद्र को नाहन अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि वंश को पहले सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत के चलते उसे बड़े अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन देहरादून ले जाते समय रास्ते में वंश की मौत हो गई।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। उन्होंने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि महिला चालक वाहन को तेज रफ्तार, लापरवाही और गलत दिशा में चला रही थी, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच कार्रवाई कर दी है।

ये भी पढ़ें:  HPRCA ने घोषित किया सांख्यिकीय सहायक का फाइनल परिणाम, 3 उम्मीदवारों का चयन
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More