होमHimachalSirmaurउद्योग मंत्री ने चांदनी में रखी PHC भवन की आधारशिला, अधिकारियों को...

उद्योग मंत्री ने चांदनी में रखी PHC भवन की आधारशिला, अधिकारियों को 6 माह में निर्माण पूरा करने के निर्देश

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए प्रमुखता से कार्य कर रही है, ताकि ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर चिकित्सा के लिए प्रदेश से बाहर न जाना पड़े।

शिलाई : उद्योग, संसदीय मामले तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए प्रमुखता से कार्य कर रही है, ताकि ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर चिकित्सा के लिए प्रदेश से बाहर न जाना पड़े।

हर्षवर्धन चौहान सोमवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चांदनी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले श्रम एवं रोजगार मंत्री ने 75 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन की आधारशिला रखी।

उद्योग मंत्री ने कहा कि सरकार एक विस्तृत कार्य योजना अपनाकर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर सुविधाओं, पर्याप्त स्टाफ और उन्नत नैदानिक सेवाओं से सुसज्जित किया जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें:  आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित निरीक्षण व समयबद्ध संचालन के निर्देश, नाहन में सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष ने ली बैठक

उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदनी के इस नए भवन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदनी के भवन को 6 माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शिलाई अस्पताल में छह विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात किए गए हैं, जिससे अब शिलाई वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। शिलाई विधानसभा क्षेत्र में लगभग 500 करोड़ रुपये के विकासात्मक कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने कहा कि 24 करोड़ रुपये की लागत से मानल से कोडगा सकोली सड़क तथा 50 लाख रुपये की लागत से सतौन से चांदनी सड़क को पक्का किया जा रहा है। शिलाई विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा विभाग में लगभग 90 प्रतिशत पद भरे जा चुके हैं और शेष पदों को शीघ्र भरने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें:  5 सितंबर नहीं, इस बार सरकारी स्कूलों में 30 अगस्त को होगा 'मेगा शिक्षा संवाद'

हर्षवर्धन चौहान ने चांदनी के सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम के दौरान कृषि उपज एवं विपणन समिति सिरमौर के अध्यक्ष सीताराम शर्मा तथा कांग्रेस समिति शिलाई के कार्यकारी अध्यक्ष रघुवीर कपूर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  सीएम सुक्खू ने सिरमौर में हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मृत्यु पर जताया शोक, प्रशासन से मांगी रिपोर्ट
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More