HomeHimachalSirmaurभव्य शोभायात्रा के साथ अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का आगाज, उद्योग मंत्री ने किया...

भव्य शोभायात्रा के साथ अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का आगाज, उद्योग मंत्री ने किया शुभारंभ, नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री

ददाहू स्कूल मैदान से ढोल नगाड़ों की मधुर ध्वनि और माता श्री रेणुकाजी व भगवान परशुराम के उद्घोषों के साथ भव्य शोभा यात्रा स्थानीय मुख्य बाजार से होते हुए देर शाम श्री रेणुकाजी तीर्थ पहुंची। इस बीच हजारों लोगों ने श्रद्धा भाव के साथ शीश नवाकर भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्री रेणुकाजी : भगवान श्री परशुराम की भव्य शोभायात्रा के साथ शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का आगाज हो गया। जानकारी के अनुसार चौपर में तकनीकी खराबी आने के कारण मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू निर्धारित समय पर ददाहू नहीं पहुंच पाए। लिहाजा, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान परशुराम जी की पालकी को कंधा देकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

इसी के साथ 6 दिवसीय यह मेला शुरू हो गया है। उधर, ददाहू स्कूल मैदान से ढोल नगाड़ों की मधुर ध्वनि और माता श्री रेणुकाजी व भगवान परशुराम के उद्घोषों के साथ भव्य शोभा यात्रा स्थानीय मुख्य बाजार से होते हुए देर शाम श्री रेणुकाजी तीर्थ पहुंची।

ये भी पढ़ें:  ड्राई स्पैल के बीच किसानों के काम आएगी ये सलाह, इन विधियों को अपनाकर मिलेगा लाभ

इस बीच हजारों लोगों ने श्रद्धा भाव के साथ शीश नवाकर भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह विशाल शोभायात्रा रेणुका जी तीर्थ के त्रिवेणी संगम पर पहुंची, जहां माता रेणुकाजी और बेटे परशुराम के भव्य मिलन के हजारों श्रद्धालु साक्षी बने। इस दौरान रेणुकाजी घाटी माता रेणुकाजी और भगवान परशुराम के उद्घोषों से गूंज उठी। भारी संख्या में लोगों ने शोभा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

पड़ोसी राज्यों से भी काफी संख्या में यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, नाहन के विधायक अजय सोलंकी, डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा, एसपी सिरमौर एनएस नेगी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित हजारों की तादाद में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  भाजपा समर्थित नाहन नप अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव! संकट में सत्ता

बता दें कि परंपरा के मुताबिक मुख्यमंत्री ही देव पालकी को कंधा देकर शोभायात्रा का शुभारंभ करते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्धारित समय पर न पहुंचने के कारण उद्योग मंत्री ने इस परंपरा का निर्वहन किया। क्षेत्रवासी और श्रद्धालु मुख्यमंत्री के आने की प्रतीक्षा शाम तक प्रतीक्षा करते रहे, लेकिन उनके न आने से लोगों को मायूसी हाथ लगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More