HomeHimachalSirmaurजगत सिंह नेगी ने सिरमौर के बागथन में 1.25 करोड़ से बनने...

जगत सिंह नेगी ने सिरमौर के बागथन में 1.25 करोड़ से बनने वाली जैव नियंत्रण प्रयोगशाला का किया शिलान्यास

उन्होंने कहा कि यह भूमि प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ. यशवंत सिंह परमार की जन्मभूमि है। उन्होंने जिस दूरदर्शिता के साथ बागवानी को हिमाचल की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनाया, आज हम उसी विचारधारा को आधुनिक, वैज्ञानिक तकनीक और जैविक प्रबंधन के माध्यम से आगे बढ़ा रहे हैं।

नाहन : राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं लोक शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला सिरमौर के प्रवास कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को बागथन में 1 करोड़ 25 लाख से बनने वाले जैव नियंत्रण प्रयोगशाला का शिलान्यास किया। इसके उपरांत उन्होंने फल पौध एवं प्रदर्शन केंद्र (पीसीडीओ) का निरीक्षण भी किया। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से इस केंद्र के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

बागवानी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बागथन में यह जैविक नियंत्रण प्रयोगशाला क्षेत्रवासियों के लिए सुरक्षित, अवशेष-मुक्त एवं टिकाऊ बागवानी के विकास में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह भूमि प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ. यशवंत सिंह परमार की जन्मभूमि है। उन्होंने जिस दूरदर्शिता के साथ बागवानी को हिमाचल की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनाया, आज हम उसी विचारधारा को आधुनिक, वैज्ञानिक तकनीक और जैविक प्रबंधन के माध्यम से आगे बढ़ा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  नौणी में किक बॉक्सिंग का रोमांच: खिलाड़ियों ने दिखाया जलवा, हिमाचल के मानस ने जीता सिल्वर

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार रासायनिक दवाओं पर निर्भरता कम करते हुए जैविक एजेंटों के माध्यम से फसलों की सुरक्षा को प्रोत्साहित कर रही है, ताकि किसान कम लागत में अधिक लाभ अर्जित कर सकें और प्रदेश का फल एवं सब्जी उत्पादन राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो सके। उन्होंने कहा कि कम लागत अधिक लाभ और सुरक्षित उत्पादन प्रदेश सरकार का मूल मंत्र है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश को जैविक बागवानी का मॉडल बनाना हमारा लक्ष्य है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो मिट्टी की सेहत सुधरे और उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद प्राप्त हों। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी आनंद परमार, एसडीएम प्रियंका चंद्रा, कांग्रेस नेत्री दयाल प्यारी, निदेशक बाग़वानी विभाग डॉ. सतीश शर्मा, उपनिदेशक डॉ. संतोष बक्शी तथा डॉ. बी. एम. चौहान सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने शाहपुर में 30.9 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More