HomeHimachalSolan51 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत, रसोई में अचेत मिला,...

51 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत, रसोई में अचेत मिला, बीमारी से मृत्यु की आशंका

शव के निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए, हालांकि मृतक की नाक से पीले और हरे रंग का तरल पदार्थ निकलता दिखाई दिया।

परवाणू : जिला सोलन के परवाणू के सेक्टर-1 में काम करने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान देशराज (51) पुत्र लच्छो राम निवासी गांव बोधा उपरला, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण बीमारी माना जा रहा है। पुलिस ने मामले में धारा 194 BNSS के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 22 जनवरी को ESI अस्पताल परवाणू से थाना परवाणू को सूचना मिली कि सेक्टर-1 से एक व्यक्ति को ब्रॉड डैड हालत में अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में देशराज को स्ट्रेचर पर मृत अवस्था में पाया गया। शव के निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए, हालांकि मृतक की नाक से पीले और हरे रंग का तरल पदार्थ निकलता दिखाई दिया। मौके पर मौजूद मृतक के साथी रविंद्र कुमार और हंसराज के बयान दर्ज किए गए।

ये भी पढ़ें:  रंग महल, अखंड चंडी पैलेस और श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का DC ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

बयानों के अनुसार देशराज पिछले करीब 18-19 वर्षों से परवाणू के सेक्टर-1 में नौकरी कर रहा था और सेक्टर-2 में किराये के कमरे में रह रहा था। 21 जनवरी की शाम करीब 5:30 बजे वह ड्यूटी से लौटकर कमरे पर आया था। उसी रात उसने साथी रविंद्र कुमार के साथ भोजन किया और सो गया। 22 जनवरी की सुबह करीब 4:40 बजे उसने पेट और कमर के दाहिने हिस्से में तेज दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसे इलाज के लिए पड़ोसी की गाड़ी में ESI अस्पताल परवाणू ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद इंजेक्शन लगाए और कुछ देर आराम करने की सलाह दी। करीब एक घंटे बाद हालत में कुछ सुधार होने पर उसे वापस कमरे पर ले आया गया। इसके बाद वह बिस्तर पर आराम करने लगा। दिन में करीब 11 बजे रविंद्र कुमार ड्यूटी पर चला गया। बाद में फोन करने पर देशराज ने कॉल रिसीव नहीं की। जब कमरे में जाकर देखा गया तो देशराज रसोई में बेहोशी की हालत में गिरा पड़ा था।

ये भी पढ़ें:  8 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीद, इतना मिलेगा न्यूनतम समर्थन मूल्य, 1 मार्च के बाद खुलेगा पंजीकरण पोर्टल

इसके बाद उसे दोबारा इलाज के लिए ESI अस्पताल परवाणू ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में मौत बीमारी के कारण होना प्रतीत हो रही है और फिलहाल किसी भी प्रकार का संदेह सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  नाहन में 8.3 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचे 2 युवक, एसआईयू टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More