होमHimachalSirmaurजमटा-बिरला ROAD का 100 मीटर FDR पैच बनकर तैयार, अब IIT मंडी...

जमटा-बिरला ROAD का 100 मीटर FDR पैच बनकर तैयार, अब IIT मंडी भेजे जाएंगे सैंपल, चैक होगी क्वालिटी

नाहन|
जिला सिरमौर में लोक निर्माण विभाग के नाहन डिवीजन में FDR टैक्नीक से बनने वाली पहली जमटा-बिरला सड़क का ट्रायल पैच एक दिन में बनकर तैयार हो गया है. अब 7 दिनों के बाद इस ट्रायल पैच के कोर सैंपल लेकर IIT मंडी भेजे जाएंगे, जहां इसकी क्वालिटी चैक होगी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी IIT से इन सैंपलों की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर विभाग को मिलेगी. वहीं, 28 दिनों बाद फिर से इस पैच के सैंपल लेकर दोबारा टेस्टिंग के लिए लैब में भेजे जाएंगे. विभाग के ईएनसी की अध्यक्षता में गठित कमेटी इन दोनों रिपोर्ट्स का गहनता से परीक्षण करेगी. साथ ही कमियों को दुरूस्त कर सड़क को आगे के निर्माण कार्य के लिए अपनी मंजूरी देगी.

ये भी पढ़ें:  माजरा में पैदल जा रहे व्यक्ति को वाहन ने कुचला, हादसे में गई जान, पुलिस जांच में जुटी

अगर ये पैच परीक्षणों में खरा उतरता है तो एक से डेढ़ माह के भीतर महिंद्र सिंह कंस्ट्रशन इस सड़क को FDR टैक्नीक से तैयार कर लोकार्पण के लिए विभाग को सौंप देगी. पैच की सैंपल रिपोर्ट आने तक संबंधित कंस्ट्रशन की ओर से सड़क के ड्रैनेज, कलवर्ट, पुल, पुलिया, डंगे और कंटिंग जैसे कार्य किए जा रहे हैं.

बता दें कि ये सड़क जिस टैक्नीक के आधार पर बनाई जा रही है, उसका मूल उद्देश्य सड़क के मूल आधार को मजबूती देना है. इस मजबूती में ही सड़क की लाइफ शैल निर्भर करेगी. माना जा रहा है कि पैच के कड़े परीक्षणों के बाद बनने वाली 21.330 किलोमीटर लंबी जमटा-बिरला सड़क की उम्र 15 से 20 साल होगी. यही नहीं इस सड़क की मैंटेनेंस का तमाम जिम्मा भी संबंधित कंस्ट्रक्शन कंपनी के पास रहेगा. यानी सड़क की लाइफ शैल के दौरान किसी भी तरह की टूट-फूट की स्थिति में फर्म को ही इसे ठीक करके देना होगा.

ये भी पढ़ें:  मरीजों को जबरन डिस्चार्ज करने पर भड़के तीमारदारों ने ददाहू अस्पताल के बाहर किया चक्का जाम

गौरतलब हो कि इस सड़क का 19.15 करोड़ रुपए की लागत से एफडीआर टैक्नीक से निर्माण होगा. मौजूदा समय में ये सड़क काफी तंग है. कई बार सड़क पर वाहनों को पास देने के लिए चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. काफी समय से सड़क की मरम्मत न होने से इसकी हालत भी काफी खस्ता हो चुकी थी. नाहन डिवीजन के तहत आने वाली इस सड़क का अब अपग्रेडेशन कार्य किया जा रहा है, ये नाहन विधानसभा क्षेत्र की भी पहली एफडीआर सड़क होगी.

jamta birla fdr road trail patch
ई. आलोक जनवेजा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, नाहन

उधर, लोक निर्माण विभाग के नाहन डिवीजन के अधिशासी अभियंता ई. आलोक जनवेजा ने बताया कि सड़क के 100 मीटर एफडीआर ट्रायल पैच का कार्य पूरा हो चुका है. अब 7 दिनों के बाद इस पैच से कोर सैंपल लेकर आईआईटी मंडी को भेजे जाएंगे, जिसकी रिपोर्ट आने में हफ्तेभर का वक्त लगेगा. फिर 28 दिनों बाद भी सैंपल संबंधी प्रक्रिया दोहराई जाएगी. लैब से आने वाली रिपोर्ट्स का कमेटी परीक्षण करेगी. इसके बाद ही इस सड़क का एफडीआर टैक्नीक से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा.

ये भी पढ़ें:  जमटा के कई हिस्सों में पेयजल किल्लत, हफ्तेभर से नहीं आया पानी, आखिर जिम्मेदार कौन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More