HomeHimachalSirmaurयोग से रोशन हर्ष धर्मशाला में बिखेरेगा अपनी चमक, स्वस्थ और निरोग...

योग से रोशन हर्ष धर्मशाला में बिखेरेगा अपनी चमक, स्वस्थ और निरोग रहने का देगा संदेश

हर्ष का राज्य स्तर का कैंप गवर्नमेंट मॉडल स्कूल नाहन में 29 अक्टूबर से चल रहा है और अब वह 4 और 5 नवंबर को धर्मशाला में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा।

पांवटा साहिब : ग्राम पंचायत कोटडी व्यास के शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने खेल जगत में अपनी धाक बरकरार रखी है। इसी कड़ी में स्कूल के युवा खिलाड़ी हर्ष का चयन राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

हर्ष ने जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर यह गौरव प्राप्त किया है, जिसके बलबूते वह अब पूरे जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेगा।

यह भी उल्लेखनीय है कि हर्ष पिछले दो वर्षों से लगातार हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व नेशनल गेम्स में भी कर चुका है, जिसमें उसने जयपुर और कोयंबटूर में अपनी प्रतिभा दिखाई थी।

ये भी पढ़ें:  इन सेवानिवृत्तों की मांग: सितंबर 2014 से पहले के कर्मचारियों को भी मिले EPF पेंशन का लाभ

हर्ष का राज्य स्तर का कैंप गवर्नमेंट मॉडल स्कूल नाहन में 29 अक्टूबर से चल रहा है और अब वह 4 और 5 नवंबर को धर्मशाला में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा।

इस उपलब्धि से पूरी पंचायत कोटडी व्यास और इलाके में खुशी की लहर है। पंचायत प्रधान सुरेश कुमार ने कहा कि कोटड़ी व्यास योग के क्षेत्र में भी नई-नई उपलब्धियां अपने नाम कर रहा है।

स्कूल प्रिंसिपल रघुवीर तोमर समेत स्टाफ एसएमसी अध्यक्ष मान सिंह व समस्त कार्यकारिणी ने भी हर्ष को इस चयन के लिए शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें:  चोरी मामले में चंद घंटों के भीतर धरा आरोपी, CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सोलन पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More