HomeNationalहिमाचल के इस जिले के दंपति से दिल्ली में डॉग 'अमरो' ने...

हिमाचल के इस जिले के दंपति से दिल्ली में डॉग ‘अमरो’ ने पकड़वाई 80 लाख की चरस

मौके पर पहुंचे 'अमरो' ने कुछ ही देर में कार के अंदर बनी एक गुप्त जगह को सूंघकर पहचान लिया। जब उस जगह को खोला गया तो उसमें से 2.06 किलोग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग ₹80 लाख थी।

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पुलिस की के-9 यूनिट के जांबाज स्निफर डॉग ‘अमरो’ ने दो अलग-अलग सफल अभियानों में पुलिस को ₹1.2 करोड़ मूल्य की 3.15 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली चरस जब्त कराने में मदद की है।

इन कार्रवाइयों में पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक दंपति समेत चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो त्योहारों के मौसम में दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में ड्रग्स सप्लाई करने की फिराक में थे।

पुलिस के अनुसार पहला बड़ा अभियान 22 अक्तूबर को मुकंदपुर चौक के पास चलाया गया। एक संदिग्ध कार का पांच किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने उसे रोका। कार की शुरुआती तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन पुलिस का शक बना रहा।

ये भी पढ़ें:  दुग्ध समर्थन मूल्य बढ़ने से सिरमौर के पशुपालकों को मिली आर्थिक मजबूती

मदद के लिए तुरंत पुलिस के स्निफर डॉग ‘अमरो’ को मौके पर बुलाया गया। मौके पर पहुंचे ‘अमरो’ ने कुछ ही देर में कार के अंदर बनी एक गुप्त जगह को सूंघकर पहचान लिया। जब उस जगह को खोला गया तो उसमें से 2.06 किलोग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग ₹80 लाख थी।

कार में सवार हिमाचल प्रदेश के मंडी निवासी चुन्नी लाल और उसकी पत्नी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दंपति ने खुलासा किया कि यह चरस कुल्लू के प्रकाश चंद से खरीदी थी।

उन्होंने बताया कि त्योहारों के मौसम में दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में ड्रग्स की भारी मांग थी। चुन्नी लाल की निशानदेही पर काम करते हुए पुलिस टीम ने 28 अक्तूबर को इस खेप के मुख्य सप्लायर कुल्लू निवासी प्रकाश चंद को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसने हाल ही में NDPS एक्ट के एक मामले में 10 साल की सजा काटकर 2023 में ही जेल से रिहाई पाई थी।

ये भी पढ़ें:  नालागढ़ में दो सड़क हादसों में दो बाइक चालकों की गई जान, पुलिस जांच में जुटी

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि ये नशा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के जंगली इलाकों में नेपाली तस्करों से खरीदा था।

‘अमरो’ की मदद से एक अन्य महत्वपूर्ण कार्रवाई 24 अक्तूबर को दिल्ली के मुकरबा चौक के पास की गई। इस अभियान में पुलिस ने 1.09 किलोग्राम चरस के साथ मुंबई निवासी योगेश कोलंबेकर को गिरफ्तार किया।

यह चरस खेप हिमाचल प्रदेश से मुंबई ले जाई जा रही थी और दिल्ली को एक ट्रांजिट पॉइंट के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।

इन दोनों अभियानों को मिलाकर जांबाज डॉग ‘अमरो’ ने पुलिस को कुल 3.15 किलोग्राम चरस जब्त करने में मदद की, जिसका बाजार मूल्य ₹1.2 करोड़ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले की पुष्टि डीसीपी क्राइम बांच संजीव कुमार ने की है।

ये भी पढ़ें:  धर्मशाला में बनेगा देश का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर, 150 करोड़ होंगे खर्च : मुख्यमंत्री
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More