HomeHimachalSirmaurपनार में कमला देवी की दमदार जीत, परीक्षा को 60 वोटों से...

पनार में कमला देवी की दमदार जीत, परीक्षा को 60 वोटों से हराकर बनीं पंचायत समिति सदस्य

पंचायत समिति ददाहू के पनार निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड नंबर-4) से पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव में कमला देवी ने जीत दर्ज की है। कड़े मुकाबले में उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी परीक्षा को 60 मतों के अंतर से पराजित किया।

ददाहू : पंचायत समिति ददाहू के पनार निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड नंबर-4) से पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव में कमला देवी ने जीत दर्ज की है। कड़े मुकाबले में उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी परीक्षा को 60 मतों के अंतर से पराजित किया।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत समिति ददाहू) द्वारा जारी परिणाम के अनुसार, निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1675 मत डाले गए। मतगणना के दौरान 1612 मत वैध पाए गए, जबकि 44 मत अवैध घोषित किए गए। इसके अलावा 19 मतदाताओं ने नोटा (NOTA) का विकल्प चुना।

चुनावी मुकाबले में कमला देवी को कुल 836 मत प्राप्त हुए, जबकि परीक्षा को 776 मत मिले। इस प्रकार कमला देवी ने 60 मतों की बढ़त के साथ जीत अपने नाम की।

ये भी पढ़ें:  TB free India campaign: सिरमौर के दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचेगी ऐसी एक्स-रे मशीन, घर पर होगी जांच

परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने कमला देवी पत्नी सोहन सिंह, निवासी पनार को विधिवत निर्वाचित घोषित किया। चुनावी प्रक्रिया रेणुकाजी स्थित कुब्जा पवेलियन में संपन्न हुई।

Latest Articles

Explore More