HomeHimachalSirmaur603 वोटों की बड़ी बढ़त से जीते रजनीश कुमार, बनकला वार्ड-3 में...

603 वोटों की बड़ी बढ़त से जीते रजनीश कुमार, बनकला वार्ड-3 में दर्ज की शानदार जीत

पंचायत समिति के बनकला वार्ड नंबर-3 के चुनाव में रजनीश कुमार ने प्रभावशाली जीत हासिल की है। मतगणना के बाद जारी परिणामों के अनुसार रजनीश कुमार को 1583 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी जोगिंद्र सिंह को 980 वोट मिले।

नाहन : पंचायत समिति के बनकला वार्ड नंबर-3 के चुनाव में रजनीश कुमार ने प्रभावशाली जीत हासिल की है। मतगणना के बाद जारी परिणामों के अनुसार रजनीश कुमार को 1583 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी जोगिंद्र सिंह को 980 वोट मिले।

चुनाव परिणाम के अनुसार रजनीश कुमार ने जोगिंद्र सिंह को 603 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर पंचायत समिति सदस्य पद पर कब्जा जमाया। मुकाबले में उन्हें स्पष्ट जनसमर्थन मिला और उन्होंने निर्णायक बढ़त के साथ जीत दर्ज की।

मतगणना रिकॉर्ड के अनुसार कुल 2563 वैध मत पड़े। इसके अलावा 62 मत अस्वीकृत घोषित किए गए, जबकि 23 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। चुनाव में कुल 2648 मत डाले गए। निविदत्त मतों की संख्या शून्य रही।

ये भी पढ़ें:  10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, ऊना में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों के लिए होंगे इंटरव्यू, नोट कर लें ये तारीखें

31 मई 2026 को नाहन में हुई मतगणना के बाद रिटर्निंग अधिकारी द्वारा अधिकृत अधिकारी ने रजनीश कुमार को विजयी घोषित किया। उनकी जीत के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल है।

Latest Articles

Explore More