HomeHimachalSirmaurनाहन-श्रीरेणुकाजी सड़क पर चिट्टे की खेप के साथ 2 युवक गिरफ्तार, कार...

नाहन-श्रीरेणुकाजी सड़क पर चिट्टे की खेप के साथ 2 युवक गिरफ्तार, कार के डैशबोर्ड में सिगरेट की डिब्बी में मिला नशा

जिला सिरमौर की रेणुकाजी पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक कार से चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार कर ND&PS एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नाहन : जिला सिरमौर की रेणुकाजी पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक कार से चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार कर ND&PS एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना रेणुका जी की टीम को खदाल के समीप गश्त पर मौजूद थी। इसी बीच टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो कार सवार नाहन की तरफ से चिट्टे की खेप लेकर रेणुका जी की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने खदाल मंदिर से आगे नाहन-रेणुका जी सड़क पर नाकेबंदी कर दी।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इस दौरान उक्त कार को रोककर युवकों से पूछताछ की गई। कार चालक ने अपना नाम रोहित परमार निवासी गांव व डाकघर ददाहू, जिला सिरमौर बताया, जबकि साथ बैठे व्यक्ति की पहचान बलिंद्र सिंह निवासी गांव खैना, डाकघर कांगटा फैलग, तहसील ददाहू, जिला सिरमौर के रूप में हुई।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल को नशामुक्त बनाने की दिशा में पहली वेब सीरीज ‘द व्हाइट ट्रुथ’ लांच

कार की तलाशी लेने पर पुलिस को डैशबोर्ड में रखे सिगरेट के पैकेट से 6.95 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस थाना रेणुकाजी में धारा 21 और 29 ND&PS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों का अदालत से रिमांड प्राप्त करने की प्रक्रिया में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी नशे की यह खेप कहां से लेकर आए थे और इसे किन लोगों तक पहुंचाने की तैयारी थी।

ये भी पढ़ें:  @SIRMAUR: जानलेवा हमले में गंभीर युवक ने PGI चंडीगढ़ में दम तोड़ा, हत्या का केस दर्ज
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More