होमHimachalSirmaurमहिला स्टेज एंकर के समर्थन में सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, प्रशासन...

महिला स्टेज एंकर के समर्थन में सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

सोमवार को पांवटा साहिब में सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हुए और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर की युवा महिला एंकर प्रीति चौहान के समर्थन में सोमवार को पांवटा साहिब में सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हुए और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व शहर में जोरदार रोष रैली निकालकर लोगों ने आरोपितों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की।

बता दें कि हाल ही में महिला एंकर एवं पत्रकार ने शिमला में मीडिया के समक्ष पांवटा साहिब के दो पत्रकारों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद कथित प्रताड़ना को लेकर प्रीति के समर्थन में सोमवार को रैली निकालने का फैसला लिया गया।

उधर, प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में लोगों ने आरोप लगाया गया कि आरोपितों द्वारा महिला एंकर एवं पत्रकार की प्रताड़ना की जा रही थी, क्योंकि आरोपियों की एक अन्य मामले में गिरफ्तारी के दौरान महिला पत्रकार द्वारा लाइव रिपोर्टिंग की गई थी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल पंचायत चुनाव: चुनावी ड्यूटी से गायब मिला ये कर्मचारी, लापरवाही पर प्रशासन ने थमाया नोटिस

प्रीति ने करीब एक साल पहले इन दो पत्रकारों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई। पुलिस ने एक सेक्शन को हटाकर मामले की चार्जशीट को अदालत में दाखिल कर दिया है।

वहीं, आरोपित पत्रकारों ने प्रीति के आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियादी बताया है। उन्होंने कहा कि महिला पत्रकार द्वारा लगाए गए आरोप सही नहीं है।

उधर, एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने कहा कि उन्होंने महिला एंकर एवं पत्रकार से बात की है। अगर सुरक्षा मांगी जाती है तो तुरंत मुहैया करवाई जाएगी। एसपी ने बताया कि महिला के घर आसपास भी गश्त बढ़ाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:  मोटरसाइकिलों में छिपाकर हो रही थी नशे की तस्करी, दो मामलों में दबोचे गए चार शख्स, पुलिस जांच में जुटी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More