HomeHimachalगिरि नदी का जलस्तर बढ़ा, रात को 3 बार खोलने पड़े जटोन बैराज के...

गिरि नदी का जलस्तर बढ़ा, रात को 3 बार खोलने पड़े जटोन बैराज के फ्लड गेट

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से लोगों को नदी किनारे जाने से बचने और पूरी तरह एहतियात बरतने की अपील की, ताकि अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके।

नाहन : जिला सिरमौर में गत रात्रि मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। 5 से 6 घंटे लगातार मूसलाधार बारिश के बीच गिरि नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। लिहाजा, रात के समय जटोन बैराज के फ्लड गेट खोलने पड़े। इसकी सूचना बैराज में तैनात कर्मियों ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर को दी।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार बैराज से पहली सूचना 12ः25 बजे मिली, जिसमें 12ः30 बजे गेट नंबर 4 खोलने की बात कही गई। साथ ही ये भी कहा गया कि बैराज से पानी छोड़े जाने से निचले इलाकों में भारी भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। इसके बाद रात 1ः20 मिनट पर सूचना मिली कि 1ः30 बजे गेट नंबर 1, 2, 3 और 4 से 18 इंच पानी छोड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ें:  संगठन पर्व में शामिल होकर हुई गर्व की अनुभूति, भाजपा का आंतरिक लोकतंत्र विश्व में अद्वितीय : डॉ. बिंदल

यही नहीं रात 2ः10 मिनट पर बैराज के 1, 2, 3, 4, 5 और 6 नंबर गेट से पानी छोड़ा गया। इसकी सूचना 2ः20 पर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को मिली थी। उधर, प्राधिकरण की ओर से लोगों को नदी किनारे जाने से बचने और पूरी तरह एहतियात बरतने की अपील की, ताकि अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके। बता दें कि जिला में मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए हैं।

ये भी पढ़ें:  ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के स्थान में आंशिक परिवर्तन, अब रत्ती पुल में 7 व 26 फरवरी को होंगे टेस्ट
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More