Home Himachal Sirmaur ‘यादें बनीं जीवनदान का जरिया’, डॉ. संदीप शर्मा की स्मृति में 30...

‘यादें बनीं जीवनदान का जरिया’, डॉ. संदीप शर्मा की स्मृति में 30 यूनिट रक्तदान कर दी सच्ची श्रद्धांजलि

शिविर के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुनीत शर्मा सहित अस्पताल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा और उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

0

सराहां : पच्छाद के नागरिक अस्पताल सराहां में सोमवार को मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर और निफा संवेदना के संयुक्त तत्वाधान में स्व. डॉ. संदीप शर्मा की स्मृति में दूसरा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 30 यूनिट रक्तदान किया गया।

शिविर के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुनीत शर्मा सहित अस्पताल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा और उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने बताया कि स्व. डॉ. संदीप शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में बेहतरीन सेवाएं दी थीं, जिनकी याद में यह शिविर आयोजित किया गया।

ये भी पढ़ें:  शादी के 4 दिन बाद ही नवविवाहित जोड़ा पहुंचा सलाखों के पीछे, होटल के कमरे से चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार

वहीं, मेडिकल कॉलेज नाहन से आई ब्लड बैंक की टीम ने भी शिविर में अहम भूमिका निभाई। टीम में डॉ. निशि जसवाल, स्टाफ नर्स स्वाति और इंदर शामिल रहे, जिन्होंने रक्त संग्रहण की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करवाया।

ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर के संस्थापक अध्यक्ष ईशान राव ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन आगे भी जारी रहेंगे, ताकि जरूरतमंदों की मदद सुनिश्चित की जा सके।

ये भी पढ़ें:  मंडी जिला के इन इलाकों में 7 फरवरी को रहेगा पावर शटडाउन, बोर्ड करेगा ये काम