HomeHimachalSirmaurमंत्री जी... बाड़थल मधाना स्कूल में शिक्षकों के कई पद अरसे से...

मंत्री जी… बाड़थल मधाना स्कूल में शिक्षकों के कई पद अरसे से खाली, जरा गौर फरमाइये

एसएमसी अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर और पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी कमलेंद्र सिंह ठाकुर की अगुवाई में मिले ग्रामीणों ने स्कूल में खाली पड़े शिक्षकों के पदों को भरने की मांग की।

शिमला : जिला सिरमौर के धारटीधार इलाके के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल बाड़थल मधाना की एसएमसी के पदाधिकारी और ग्रामीण मंगलवार को शिमला में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिले। एसएमसी अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर और पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी कमलेंद्र सिंह ठाकुर की अगुवाई में मिले ग्रामीणों ने स्कूल में खाली पड़े शिक्षकों के पदों को भरने की मांग की।

कमलेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि इस स्कूल में 70 के करीब बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। लंबे अरसे से शिक्षकों के खाली पदों के चलते गत शैक्षणिक वर्ष में कई बच्चों को दूसरे स्कूलों में पलायन करना पड़ा। इस कारण स्कूल में बच्चों की संख्या भी घट गई। उन्होंने बताया कि 11वीं और 12वीं कक्षा को पढ़ाने के लिए सिर्फ हिंदी का एक प्रवक्ता यहां तैनात है।

ये भी पढ़ें:  गणतंत्र दिवस से पहले हिमाचल के 6 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति, बने डीआईजी, 3 को आईजी रैंक

जबकि, राजनीतिक शास्त्र, अंग्रेजी, इतिहास विषयों के प्रवक्ताओं के पद आज तक नियमित तौर पर नहीं भरे गए हैं। इसी वजह से अन्य विषय भी यहां शुरू नहीं हो पाए हैं। इसके साथ साथ टीजीटी मेडिकल, टीजीटी नॉन मेडिकल, पीईटी शिक्षकों के पद भी लंबे समय से खाली चल रहे हैं। उन्होंने जल्द से जल्द इस स्कूल में सभी शिक्षकों के पदों को नियमित आधार पर भरने की मांग की।

वहीं, कुलदीप ठाकुर ने शिक्षा मंत्री को बताया कि एसएमसी समय समय पर प्रस्ताव पारित कर खाली पदों को भरने की मांग शिक्षा विभाग से करती आ रही है। इस स्कूल में प्रिंसिपल का पद भी आज तक नहीं भरा गया है। अपने बच्चों का भविष्य चौपट होता देख अभिभावकों में भारी रोष पनप रहा है।

ये भी पढ़ें:  विद्युत बोर्ड में 2602 पदों पर होगी भर्ती, बिजली उपभोक्ता मित्रों की नियुक्ति के साथ भरे जाएंगे टी-मेट के पद

उन्होंने गुहार लगाई कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए यहां जल्द शिक्षक भेजे जाएं। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने उनकी इस मांग को गौर से सुना और जल्द स्कूल में शिक्षकों की तैनाती करने का आश्वासन दिया।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More