HomeAccidentसिरमौर : बिजली के पोल से गिरकर 26 साल के युवक की...

सिरमौर : बिजली के पोल से गिरकर 26 साल के युवक की मौत, विद्युत बोर्ड पर केस दर्ज

जब वह लाइन को ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा, तो करंट लगने से वह नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के टाली भुज्जल पंचायत में एक युवक की बिजली के पोल से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरजीत (26) निवासी पजेरली के तौर पर हुई है। हादसे के बाद मृतक के छोटे भाई की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।

यह हादसा उस समय पेश आया, जब सुरजीत बिजली के पोल पर चढ़कर लाइन को ठीक कर रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक सुरजीत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोटी पधोग में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का छात्र था और पिछले कुछ समय से विद्युत बोर्ड के साथ काम कर रहा था।

ये भी पढ़ें:  जन्म अथवा मृत्यु का पंजीकरण प्रपत्र भरते वक्त बरतें ये सावधानी, वरना बाद में उठानी पड़ सकती है परेशानी

जानकारी के अनुसार बिजली बोर्ड के अधिकारी और कर्मी उसे मरम्मत कार्यों के लिए अकसर ले जाते थे। जब वह लाइन को ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा, तो करंट लगने से वह नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस थाना प्रभारी राजगढ़ के नेतृत्व में टीम ने तुरंत कार्रवाई अमल में लाई। उन्होंने स्वयं सिविल अस्पताल राजगढ़ पहुंच शव का पोस्टमार्टम करवाया।

डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी के अनुसार परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बिजली बोर्ड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  पुलिस को लगातार चकमा दे रहा उ‌द्घोषित अपराधी गिरफ्तार, 4 क्विंटल गांजा बरामदगी मामले में चल रहा था फरार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More