HomeHimachalSirmaur24 घंटे में पंजाब से नाबालिग बरामद, सिरमौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई...

24 घंटे में पंजाब से नाबालिग बरामद, सिरमौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बची बड़ी अनहोनी

सिरमौर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 14 वर्षीय नाबालिग किशोर को गुम होने के महज 24 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया।

नाहन : सिरमौर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 14 वर्षीय नाबालिग किशोर को गुम होने के महज 24 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस की तेज प्रतिक्रिया और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय का उदाहरण बनी।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिलाई क्षेत्र के गांव धनना निवासी 14 वर्षीय लड़के की गुमशुदगी की रिपोर्ट रात करीब 2 बजे दर्ज हुई थी, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई।

SHO जीत राम, ASI अनिल और हेड कांस्टेबल निखिल की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पता लगाया कि लड़का पंजाब की ओर गया है। इसके बाद जिला पटियाला के थाना शंभू पुलिस से संपर्क कर संयुक्त कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में चरस की बड़ी खेप के साथ एक गिरफ्तार, ऐसे दबोचा गया आरोपी

दोनों राज्यों की पुलिस के तालमेल से 24 घंटे के भीतर ही बच्चे को पंजाब के शंभू क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

Latest Articles

Explore More