श्री रेणुकाजी|
इलाके के एक सरकारी स्कूल की लापता दो छात्राएं बरामद करने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की. शुरुआती पूछताछ में छात्राओं ने बताया कि वह घूमने के लिए पांवटा साहिब गई थी, लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं से भी इस मामले की जांच कर रही है. मंगलवार को दोनों छात्रों के परिजनों द्वारा रेणुकाजी पुलिस थाने में इनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी. इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी.
डीएसपी संगडाह मुकेश डडवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों लड़कियां खुद ही ददाहू अपने कमरे में पहुंच गई थी. प्रारंभिक पूछताछ के बाद दोनों छात्रों की मेडिकल जांच प्रक्रिया पूरी करवाने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले की जांच जारी है. जब भी आवश्यकता होगी, दोनों छात्राओं को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा.
- ये भी पढ़ें:
36.34 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी के 2 मामलों में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, केस दर्ज - महिला कर्मी छेड़छाड़ केस: पुलिस ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर, आरोपी की बढ़ीं चौतरफा मुश्किलें
- राष्ट्रीय जंबूरी में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे सिरमौर के ये 22 स्काउट एंड गाइड, त्रिचनापल्ली में होगी प्रतियोगिता
